फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दो बालिकाओं की नदी में डूबकर मौत

दो बालिकाओं की नदी में डूबकर मौत

Wed, 11 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
दो बालिकाओं की नदी में डूबकर मौत
गायघाट (बहराइच)। दो बालिकाएं बुधवार शाम को बकरी चराने सरयू नदी के तट पर गई थीं। तभी बकरियां नदी के तट पर चली गईं। उन्हें हांकते समय एक बालिका फिसलकर डूबने लगी। उसे बचाने दौड़ी उसकी सहेली भी नदी में डूब गई। दोनों के शव को परिवारीजनों ने नदी से निकालकर दफना दिया है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत भग्गापुरवा गांव निवासी हसमत (10) पुत्री जुगनू तथा रोशन (11) पुत्री अकबर अली पड़ोसी हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार देर शाम को दोनों सहेलियां बकरी चराने सरयू नदी के तट पर गईं। बकरियां घास चरते हुए नदी के तट पर पहुंच गईं। इस पर हसमत बकरियों को बाहर निकालने के लिए पहुंची।
विज्ञापन


तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। हसमत को बचाने के लिए रोशन भी नदी में कूद गई। बहाव तेज होने के कारण दोनों की नदी में डूबकर मौत हो गई। देर शाम तक बालिकाओं के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की तो बकरियां तट पर घास चरतीं मिलीं। जबकि बालिकाएं गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी के तट पर उनके चप्पल मौजूद मिले। इस पर ग्रामीणों ने नदी में उनकी तलाश शुरू की। नदी में आधा किलोमीटर की दूरी पर उनके शव बरामद हुए। दो बालिकाओं की डूबने से मौत की सूचना पाकर काफी संख्या में लोग नदी के तट पर एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को देकर परिवारजनों ने शवों को दफना दिया है।


दो किशोरियों की डूबने से मौत की जानकारी मिली है। परिवारीजनों ने शवों को दफना दिया है। तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व टीम को गांव भेजी जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-केपी भारती, उप जिलाधिकारी, मोतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed