फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   24 घंटे सप्लाई का दावा पर घंटो शहर में रहता अंधेरा

24 घंटे सप्लाई का दावा पर घंटो शहर में रहता अंधेरा

Sun, 18 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे सप्लाई का दावा पर घंटो शहर में रहता अंधेरा
तय रोस्टर से नहीं हो रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था
बहराइच। जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। शहर में 24 घंटे आपूर्ति का रोस्टर है, पर घंटों बिजली गुल रहती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर समय में भी बमुश्किल पांच से दस घंटे ही बिजली मिलती है। विद्युत लाइनों का बुरा हाल है। कहीं लकड़ी की बल्लियों पर सप्लाई हो रही है तो कहीं तार झूल रहे हैं। हल्की सी आंधी में सप्लाई घंटों बंद रहती है। पावर कार्पोरेशन महकमा सिर्फ बकाया वसूली में व्यस्त है।
जिले की 36 लाख की आबादी को विद्युत सप्लाई के लिए 30 उपकेंद्र स्थापित हैं। साल भर पूर्व तो बिजली व्यवस्था ढर्रे पर थी, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी से उतरती गई। इस समय शहर में 24 घंटे विद्युत सप्लाई का रोस्टर जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे का रोस्टर है। रोस्टर के सापेक्ष उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है। हालात यह हैं कि शहर के कुछ मोहल्लों में घंटो विद्युत बाधित रहती है। ग्रामीण आंचलों में महज पांच से दस घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने नाइन प्वाइंट एजेंडे के तहत विद्युत सुधार का फरमान जारी किया था। लेकिन अभी इसका असर बहराइच में नहीं दिखा है। कटौती बदस्तूर जारी है। नानपारा, कैसरगंज, महसी, फखरपुर, रिसिया क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सबसे ज्यादा प्रभावित है। मालूम हो कि जिले की करीब 40 फीसदी विद्युत लाइनें अभी भी जर्जर हालत में हैं। हल्की सी आंधी पानी में लाइनें टूटकर गिर रही हैं। महकमा इसे दुरुस्त कराने में दो से तीन दिन का समय लगा देता है। शहर समेत ग्रामीण आंचलों में अभी भी कई स्थानों पर लकड़ी की बल्लियों के सहारे विद्युत की सप्लाई होती है। कई जगह तार लटक रहे हैं। जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन


बदले जा रहे जर्जर तार, लगेंगे खंभे
लकड़ी की बल्लियों पर विद्युत सप्लाई की जानकारी नहीं थी। अब पता चला है। शहर में भूमिगत केबल डाली जा रहीं हैं। ऐसे में शहर की व्यवस्था बहुत जल्द ठीक हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों की भी विद्युत लाइनों को दुरुस्त करवाकर लोहे व सीमेंट के खंभे लगवाए जाएंगे। रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति हो रही है। लोड अधिक पड़ने पर ट्रिपिंग के दौरान समस्या होती है। उस समय शट डाउन करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ अहमद, अधिशासी अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed