फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youths attacked for opposing the ladder

सीढ़ी का विरोध करने पर युवकों पर हमला किया

Wed, 10 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youths attacked for opposing the ladder
बागपत। शाहपुर पदड़ा गांव में मंगलवार को गली में सीढ़ी बनाने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों ने कोतवाली पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव में हुए झगड़े में घायल मदन, सोनू व मोहन ने बताया कि उनकी गली काफी संकरी है। उनका पड़ोसी मंगलवार को अपने दरवाजे पर सीढ़ी का निर्माण कर रहा था। उन्होंने विरोध किया। आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उन पर पथराव भी किया। पथराव में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और वे तीनों घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली पर तहरीर देकर पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अरविंद कुमार का कहना है कि गांव में झगड़ा होने की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed