फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worship of Maa Shailputri on the first day of Navratri

मां शैलपुत्री की आराधना घर-घर की गई कलश स्थापना, भक्तों ने रखा उपवास

Thu, 07 Oct 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Worship of Maa Shailputri on the first day of Navratri
फतेहपुर पुट्ठी गांव में नवरात्र में पूजा करती श्रद्घालु। - फोटो : BARAUT
नगर के प्रमुख देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना को उमड़ी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/खेकड़ा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को नगर में देवी मंदिरों के साथ घर-घर मां शैल पुत्री की आराधना हुई। घरों में कलश स्थापना करके उपवास रखा। वहीं, सुबह से देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। देवी भक्तों ने मंदिरों में देवी मां का अभिषेक किया तथा मनोरथ होने की कामना मां अंबे से की। दोपहर बाद देवी मंदिरों में विग्रह के भव्य शृंगार किए गए। जिसके बाद देर रात्रि तक दर्शनों का सिलसिला चलता रहा। भजन संख्या का भी आयोजन मंदिरों पर हुआ। पहले दिन मां शैलपुत्री की स्तुति श्रद्धाभाव से की गई। पंचवटी मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर, पंचमुखी मंदिर कोताना रोड आदि में सुबह से ही भक्तों का जुटना शुरू हो गया। दोपहर तक पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। शाम को भी मां भवानी के मंदिरों में भीड़ रही। घरों में कलश स्थापना कर मां का अभिषेक किया गया। पुष्पों से देवी मां का शृंगार कर घी, धूप से आरती गई।

खेकड़ा नगर क्षेत्र के मंदिरों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया हुआ है। प्रात पांच बजे से ही मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिए महिला, पुरुष श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। उन्होंने जयघोष के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। महिलाओं ने घरों में मां दुर्गे के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। नगर स्थित बाबा काले सिंह मंदिर, शिव मंदिर अहिरान, मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, सदाशिव शक्ति मंदिर, मां मंशा देवी मंदिर बड़ागांव आदि में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed