{"_id":"669ba00b287038de7d0326ce","slug":"workers-working-in-shops-demanded-weekly-leave-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-115741-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुकानों पर काम करने वाले श्रमिकों ने मांगा साप्ताहिक अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुकानों पर काम करने वाले श्रमिकों ने मांगा साप्ताहिक अवकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-श्रम विभाग के अधिकारी को शिकायत भेजकर बाजार बंद करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे में दुकानों पर काम करने वाले श्रमिकों ने साप्ताहिक अवकाश की मांग की है। कहा कि मंगलवार को होने वाले साप्ताहिक अवकाश में भी उन्हें काम करना पड़ता है। उन्होंने श्रम विभाग अधिकारी को शिकायत भेजकर बाजार बंद करवाने की मांग की।
कस्बे में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी कर रखी है, लेकिन इसके बाद भी दुकानदार बाजार बंद नहीं करते हैं। श्रमिकों ने कहा कि बंदी के बावजूद व्यापारी अपनी दुकानों को बंद नहीं रखते। इसके कारण वह अपने जरूरी कार्य भी नहीं कर पाते हैं। कर्मवीर ने बताया की श्रम विभाग कार्यालय से कस्बे में साप्ताहिक बंदी को लेकर सूचना मांगी थी, लेकिन अभी तक भी मुझे कोई सूचना नहीं दी गई है। श्रमिक अर्जुन यादव, कर्मवीर, विपिन, अजय, कपिल, शिवम, दीपक, फुरकान ने श्रम विभाग से कस्बे में मंगलवार को बाजार बंद कराने की मांग की है ताकि वह भी अपने जरूरी कार्य कर सकें। वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश बंसल का कहना है की मंगलवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी का पालन होना चाहिए।