फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Work on Delhi-Saharanpur Yamunotri Highway

दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे पर जल्द होगा कार्य

Tue, 16 May 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 16 May 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Work on Delhi-Saharanpur Yamunotri Highway
सिंचाई विभाग बंगले पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सांसद और भाजपा नेता डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे का कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा शीघ्र ही बड़ौत में दिल्ली पुलिस की भर्ती कराई जाएगी। इस अवसर पर युवाओं की समस्याओं को दूर करने का संकल्प लिया। सिंचाई विभाग के बंगले में आयोजित समारोह में डॉ. सत्यपाल सिंह ने सत्य युवा बिग्रेड का शुभारंभ किया। सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिभा पर माल्यार्पण भी किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा मलकपुर और मोदीनगर मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रहा है, इससे मुख्यमंत्री भी चिंतित हैं। मिल मालिकों को 15 दिन का समय दिया है। यदि भुगतान नहीं किया तो मिल मालिक जेल जाएंगे। उन्होंने कहा दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर उच्चीकरण की घोषणा हो चुकी है, अब दिल्ली से बड़ौत तक मेट्रो लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा शीघ्र ही बड़ौत में दिल्ली पुलिस की भर्ती कराई जाएगी। 
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे सत्य युवा बिग्रेड के जिलाध्यक्ष आदेश तोमर ने कहा समय-समय पर बिग्रेड की तरफ से मुफ्त कैंप लगाएं जाएंगे। उन्होंने कहा गरीब, किसानों की आवाज उठाई जाएगी, बाल श्रम और बाल मजदूरी खत्म कर बाल शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा। असहाय बच्चों की मदद होगी। संचालन पुनीत मलिक ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्माराम तोमर, धूम सिंह चेयरमैन, सुधीर मान, सतेंद्र तुगाना, वासु तोमर, सुभाष तोमर, अतुल जैन, सचिन जैन, कुलदीप त्रिवेदी, पुष्पेंद्र तोमर, मोहित तोमर, अनुज तोमर, प्रताप  सिंह, ओमकार कश्यप, श्रीपाल, अशोक प्रजापति, विपिन तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed