{"_id":"6ac778e19bdf5d28c40b5d19","slug":"practicing-subtle-exercises-enhances-muscle-efficiency-pramod-kumar-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-160199-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूक्ष्म व्यायाम करने से बढ़ती है मांसपेशियों की कार्यक्षमता : प्रमोद कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूक्ष्म व्यायाम करने से बढ़ती है मांसपेशियों की कार्यक्षमता : प्रमोद कुमार
विज्ञापन
-योग शिक्षक ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में बृहस्पतिवार को योग कक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें योग शिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
योग शिक्षक प्रदीप कुमार और राकेश आर्य ने प्रतिभागियों को योगासन और प्राणायाम सिखाए। योग शिक्षक प्रमोद कुमार ने सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म व्यायाम मांसपेशियों की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। ये शरीर में लचीलता और जागरूकता बढ़ाते हुए रक्त संचार व ऊर्जा स्तर में भी सुधार करते हैं। सूक्ष्म व्यायाम मन को शांत कर एकाग्रता बढ़ाते हैं। आर्य समाज के प्रधान सतीश जिंदल ने सभी को योग करने की शपथ दिलाई। योग कक्षा में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, आर्य भूषण, रामफल आर्य, मनीष सिंघल, कविता आर्य, सौम्या आर्य और मोनिका आदि उपस्थित थे।