फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Work boycott of electrical workers

एसडीओ व टीजी-2 के साथ अभ्रदता करने वाले के खिलाफ कार्रवाई न होने पर हंगामा

Tue, 23 Mar 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Work boycott of electrical workers
बड़ौत। विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सोमवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम पर एकत्रित हुए। उन्होंने एसडीओ व टीजी-2 से अभ्रदता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर हंगामा कर आक्रोश जताया। वहीं, चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार कर उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने बताया कि तीन-चार दिन पूर्व एक व्यक्ति ने कार्यालय में घुसकर टीजी-2 तरुण भारद्वाज से गालीगलौज की थी। एसडीओ राणा प्रताप ने रोकने का प्रयास किया तो उसने एसडीओ से भी अभद्रता की। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पंचायत के पदाधिकारियों ने कार्यालय पर सक्रिय दलालों पर अंकुश लगाए जाने की भी मांग की। एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों में आरिफ चौहान, धर्मपाल, अमित, राधेश्याम गुप्ता, अवर अभियंता गुलशन, सतेंद्र, सनी तोमर, दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed