{"_id":"62b35b7f78b0827bf975ea15","slug":"woman-beaten-up-for-not-giving-two-lakhs-in-dowry-expelled-from-home-baraut-news-mrt593980970","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में दो लाख नहीं देने पर महिला से मारपीट, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में दो लाख नहीं देने पर महिला से मारपीट, घर से निकाला
विज्ञापन
बड़ौत। दहेज में दो लाख रुपये नहीं देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने लोयन गांव की बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बुधवार को परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
बुधवार को लोयन गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र अपनी पुत्री शिवानी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुष्पेंद्र ने बताया कि वर्ष 2015 में बेटी की शादी बागपत निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही मनीष की नौकरी यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर लग गई थी। तभी से उसके परिवार के लोग शिवानी से दहेज की मांग करने लगे थे। पहले भी कई बार 50 से एक लाख रुपये तक दिए थे, लेकिन अब परिवार के लोग दो लाख मांग रहे हैं। मना करने पर आए दिन मारपीट करते हैं।
कुछ दिन पूर्व फिर से उन्होंने दो लाख की मांग की तो शिवानी ने इंकार कर दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि मनीष बड़ौत कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बना रहा हैै। उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर एसपी से शिकायत करने की बात कही। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई कराई जा रही है।