फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   With the chant of Har Har Mahadev, the Kanwariyas started moving towards their destination

Baghpat News: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मंजिल की तरफ बढ़ने लगे कांवड़िये

Mon, 30 Jun 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
With the chant of Har Har Mahadev, the Kanwariyas started moving towards their destination

विज्ञापन
दाहा। सावन माह शुरू होने से पहले ही कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है। कांवड़िए गंगाजल लेकर आ रहे है और लोग उनका स्वागत कर रहे हैं।
महाशिवरात्रि का पर्व 23 जुलाई को मनाया जाएगा और पुरामहादेव मंदिर में चार दिवसीय मेला 21 जुलाई से शुरू हो जाएगा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िएं भी आने शुरू हो गए है। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर हरिद्वार से गंगा जल लेकर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है और लोग भी उनका स्वागत कर रहे हैं। दाहा गांव में 101 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचे हरियाणा के बिलासपुर निवासी वरुण, दिव्यांशु व गगन ने बताया कि 14 जून को हरिद्वार से गंगा जल लेकर चले थे और 23 जुलाई को अपने गांव के शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। वह रोजाना आठ किलोमीटर का सफर तय करते हैं और भगवान शिव के जयघोष से उनके सभी कष्ट व दर्द दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed