{"_id":"6ab5934844cfee2ba3079c6e","slug":"the-monk-accused-of-killing-two-friends-will-be-released-from-jail-on-a-12-hour-remand-and-will-reveal-the-secret-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159351-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो दोस्तों का हत्यारोपी साधु 12 घंटे के रिमांड पर जेल से आएगा, उगलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो दोस्तों का हत्यारोपी साधु 12 घंटे के रिमांड पर जेल से आएगा, उगलेगा राज
विज्ञापन
रटौल। सिंगौली तगा गांव के अंकित और उसके दोस्त इसरार की हत्या के आरोपी साधु नरेशनाथ को पुलिस शुक्रवार को 12 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस इस दौरान हत्या से जुड़े कई अहम सुराग जुटाने का प्रयास करेगी। हत्यारोपी से जहर और इंजेक्शन देने वाले के बारे में जानकारी ली जाएगी। साथ ही मृतक इसरार की बाइक और मोबाइलों की तलाश भी की जाएगी।
अंकित प्रजापति और इसरार को 25 जुलाई को लहचौड़ा गांव के श्रीगणेश मंदिर में नशीली गोलियां देकर जहर के इंजेक्शन लगाए गए थे। इसके बाद उनके शव गड्ढे में दबा दिए गए थे। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने 12 अगस्त को उज्ज्वल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। मंदिर परिसर से दोनों के शव बरामद किए गए थे। इस दोहरे हत्याकांड में दूसरे आरोपी कृष्णा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तीसरे हत्यारोपी साधु नरेशनाथ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने पांच दिन पहले नरेशनाथ को कोलकाता के विधाननगर से गिरफ्तार किया था। वह मंदिर के बाहर भीख मांग रहा था। उसे पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर बागपत लाकर न्यायालय में पेश किया गया था।
पूछताछ में साधु नरेशनाथ ने अंकित की बहन से संबंधों को लेकर हत्याकांड को अंजाम देने की बात बताई थी। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी के बाद भी जहर, इंजेक्शन और नींद की गोलियां देने वाले का पता नहीं चला है। इसरार की बाइक और मोबाइलों का भी कोई सुराग नहीं मिला है। इनकी तलाश बड़ागांव और सांकरौद के पास पूर्वी यमुना नहर तथा यमुना नहर में की जा रही है। पुलिस को अभी भी कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
-मोबाइल से अहम सुराग मिलने की उम्मीद
पुलिस साधु के मोबाइल का लॉक खुलवाकर जांच कराएगी। मोबाइल से हत्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। सीओ रोहन चौरसिया के अनुसार, मोबाइल से कई साक्ष्य मिल सकते हैं। यह जांच हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में सहायक होगी। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल से कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकते हैं।
वर्जन
पुलिस ने हत्यारोपी साधु को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी। न्यायालय ने 12 घंटे के रिमांड की मंजूरी दे दी है। पुलिस ने साधु से पूछे जाने वाले सवालों की सूची भी तैयार की है। -सीओ रोहन चौरसिया