{"_id":"6ab5937f83c68139170fcd72","slug":"action-will-be-taken-against-unfit-school-buses-sp-writes-letter-to-arto-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159336-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्कूलों की अनफिट बसों पर होगी कार्रवाई, एसपी ने एआरटीओ को पत्र लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्कूलों की अनफिट बसों पर होगी कार्रवाई, एसपी ने एआरटीओ को पत्र लिखा
विज्ञापन
-स्कूलों की अनफिट बसों समेत अन्य वाहनों पर कार्रवाई के साथ सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अब्दुलपुर गांव के पास स्कूल बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना के बाद स्कूल बसों की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए एसपी ने एआरटीओ को पत्र लिखकर स्कूल बसों, अन्य वाहनों का सत्यापन करने और अनफिट बसों पर कार्रवाई के लिए कहा। साथ ही ऐसे वाहनों की सूची उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया।
सुभानपुर गांव स्थित डीपीएस वर्ल्ड स्कूल की बुधवार दोपहर छुट्टी होने के बाद चालक प्रिंस बस में नूरपुर व अब्दुलपुर गांव के 30 बच्चों को छोड़ने जा रहा था। नूरपुर गांव के बच्चों को छोड़ने के बाद जैसे ही स्कूल बस अब्दुलपुर गांव के पास पहुंची तो बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बस में आठ बच्चे सवार थे। देवांश ने शोर मचाकर चालक को धुआं निकलने की जानकारी दी तो उसने सभी बच्चों को नीचे उतारा।
चालक की तत्परता से सभी बच्चों की जान बच गई। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय ने संज्ञान लिया और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एआरटीओ को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने स्कूल बसों और अन्य वाहनों की जांच करने के लिए कहा है। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि अनफिट वाहनों में बच्चे और सवारियां नहीं ढोने दी जाएंगी। सड़क पर अनफिट वाहन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।