फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will pay tribute to martyrs in Pulwama: Sanjeev

पुलवामा में यज्ञ कर देंगे शहीदों को श्रद्धांजलि : संजीव

Tue, 21 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Will pay tribute to martyrs in Pulwama: Sanjeev
पुलवामा में यज्ञ कर देंगे शहीदों को श्रद्धांजलि : संजीव
विज्ञापन

बड़ौत। राष्ट्रीय जाट एकता मंच (भारत) के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर संजीव लकड़ा ने कहा कि देश का विभाजन करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। अंदरूनी ताकतें देश के खिलाफ काम कर रही है। पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए चाहे प्रशासन से अनुमति मिले या नहंी। वह सूर्यनगर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

संजीव ने कहा कि सीएए की आड़ में लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने मंच के माध्यम से सीएए को लेकर जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कश्मीर को लेकर जिस तरह का माहौल तैयार किया जा रहा हैं, उसके बलबूते राजनैतिक दल अपनी-अपनी रोटियां सेंक रहे हैं। शहीद होने वाले जवानों और उनके परिवार से ऐसे लोगों को कोई सरोकार नहीं है। पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। हर हाल में उसी जगह पर यज्ञ किया जाएगा, जहां पर सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे। इस दौरान संजीव लकड़ा का जोरदार स्वागत भी किया गया। रवि तोमर, सनी तोमर, रविन्द्र तोमर, विश्व रोहिला राजपूत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र रोहिला, अक्षय वशिष्ठ, नन्दू सिंह सरोहा, चौधरी वीरेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल, अमित तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed