{"_id":"609826ea8ebc3ec36a60479d","slug":"wife-strangled-to-death-due-to-suspicion-baghpat-news-mrt5376288164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक के चलते पत्नी की गला घोटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक के चलते पत्नी की गला घोटकर हत्या
विज्ञापन
छपरौली। क्षेत्र के रठौड़ा गांव में एक युवक ने पत्नी पर शक के चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के परिजनों ने पति के साथ ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया।
शामली जिले के ऊन निवासी प्रियंका पुत्री रामफल की शादी चार साल पहले रठौड़ा गांव निवासी सुनील पुत्र हरदास के साथ हुई थी। दोनों का तीन साल का बेटा कमल है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी आपने पास काफी छोटा फोन रखती थी। फोन को हमेशा छुपाकर रखती थी। उसी फोन से किसी से चोरी-छिपे बात करती थी। कई बार उसे फोन पर बात करते हुए देखा तो जब विरोध किया तो वह मारपीट करती थी। दो दिन पहले ही जब वह किसी से बात कर रही थी तो उसे रोकने का प्रयास किया। जिस पर उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पत्नी से पिटने के कारण वह काफी बेइज्जत महसूस कर रहा था। दुखी होकर उसने पत्नी को ही जान से मारने का फैसला कर लिया। शनिवार को जब वह सो गई तो उसने मौका पाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। थाना छपरौली प्रदीप शर्मा ने बताया सुनील को पत्नी की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। प्रियंका के भाई प्रवीण और अन्य परिजन थाने पर पहुंचे। उन्होंने दहेज के लिए प्रियंका की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के अन्य लोगों के नाम भी मुकदमे में शामिल करने की मांग को लेकर थाने पर हंगामा भी किया।