फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Widow accuses young man of raping and blackmailing her

Baghpat News: विधवा ने युवक पर दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

Wed, 13 Sep 2023 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Widow accuses young man of raping and blackmailing her
- प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर कई सालों तक करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन

- आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गभर्वती होने पर मारपीट की, गर्भपात हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। एक विधवा ने शादी का झांसा देकर कई साल तक दुष्कर्म करने व गर्भवती होने पर मारपीट कर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
महिला ने बताया कि वर्ष 2011 में एक युवक से शादी हुई थी, लेकिन शादी के पांच साल बाद पति का बीमारी के चलते निधन हो गया। जिसके बाद विवाहिता अपने मायके बड़ौत में रहने लगी थी। इस दौरान मिस कॉल से एक युवक के साथ संपर्क हुआ। जिसके बाद युवक ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर आनंद बिहार फ्लाई ओवर के पास एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। जिसके बाद युवक ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे महिला का गर्भपात हो गया। अब पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed