फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Why was the barricading removed to save you

क्यों हटा दी, आपको बचाने के लिए लगाई थी बैरिकेडिंग

Thu, 11 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Why was the barricading removed to save you
बागपत। नगर के विभिन्न इलाके कंटेनमेंट जोन में है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग की गई थी। आवाजाही रोककर खतरे को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया था। लेकिन लोग नहीं माने। इन मोहल्ले के लोगों ने बल्लियों को हटाकर आवागमन शुरू कर दिया। गली-मोहल्लें में लोग बिना माक के घूमते हुए नजर आए। सील एरिया में लोग एक साथ ग्रुप में खड़े मिले।
विज्ञापन

समय 11 बजकर 24 मिनट : मुन्ना लाल एंक्लेव
न्यू कॉलोनी में कोरोना का केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मुन्नालाल एंकलेव के रास्ते को बंद कर दिया था। बृहस्पतिवार को एंकलेव के कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग हटाकर आवागमन शुरू है। एक दो स्थानों पर तो लोग ग्रुप में खड़े हुए मिले। गणमान्य लोगों ने समझाया भी, लेकिन आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

11 बजकर 30 मिनट: न्यू कालोनी गली नंबर दो
मेरठ-बागपत रोड स्थित सील की गई न्यू कालोनी की गली नंबर दो की बल्लियां हटाकर लोगों ने आवागमन शुरू कर दिया है। गली में पैदल और गाड़ियों का आवागमन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय 11 बजकर 37 मिनट : सराय मोहल्ला :
शौकत मार्केट के सराय मोहल्ले में लोग गली के नुक्कड़ पर लगे खोखे पर खड़े होकर चर्चा कर रहे है। अधिकांश ने मास्क नहीं पहना है और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है।
11 बजकर 40 मिनट: शौकत मार्केट
मार्केट में जगह-जगह लोगों का जमावड़ा लगा है। लोग एक दूसरे से सटकर बैठकर बातों में मशगूल है। कैमरा देखते ही लोगों ने मास्क से मुंह ढकना शुरू कर दिया।
वाल्मीकि बस्ती: 11 बजकर 50 मिनट :
वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने बैरिकेडिंग को हटाकर मोहल्ले की सरकारी चौपाल में रख दिया है। गली में लोगों का आवागमन जारी है। मोहल्ले में आने-जाने वाले लोग मास्क का प्रयोग करते नहीं दिखे।
देशराज मोहल्ला: समय 12 बजे
मोहल्ले के लोगों ने एक ओर से बैरिकेडिंग हटाकर आवागमन का रास्ता खोल लिया है। मोहल्ले के चेतन चौहान का कहना है कि कई बार बल्लियां बांधकर आवागमन बंद किया जा चुका है, मगर लोग मानने के लिए तैयार नहीं है।

चौहनान मोहल्ला: समय 12 बजकर 10 मिनट
स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले में प्रवेश करने वाले तीन रास्तों पर बैरिकेडिंग कराई थी। लोगों ने दो रास्तों की बल्लियों को उखाड़कर एक ओर डाल दिया है। लोगों का कहना है कि उनका खेती का काम है। रास्ता बंद हो जाएगा तो खेती नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed