फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the price of straw increased, people refused to take the destitute cow for delivery

भूसे के दाम बढ़े तो लोगों ने गोवंश को सुपुर्दगी में लेने से खड़े किए हाथ

Wed, 25 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
When the price of straw increased, people refused to take the destitute cow for delivery
गौना गांव स्थित गोशाला - फोटो : BAGHPAT
- पशुपालन विभाग की ओर से लोगों को दिए गए 715 गोवंश, एक दिन के चारे के दिए जा रहे 30 रुपये
विज्ञापन

- भूसे के दाम बढ़ने के कारण पशुपालन विभाग से एक दिन के मिलने वाले 30 रुपये में बढ़ोतरी की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भूसे के दामों में बढ़ोतरी होने के बाद अब पशु पालकों ने निराश्रित गोवंश को सुपुर्दगी में लेने से हाथ खड़े कर दिए है। अब गोवंश को सुपुर्दगी में लेने वाले गोशालाओं में नहीं पहुंच रहे। पशुपालकों का कहना है कि एक गोवंश के चारे पर 100 रुपये से अधिक खर्च हो जाते है, जबकि शासन से सिर्फ 30 रुपये ही भेजे जा रहे है।
भूसे के दाम बढ़कर इस बार आसमान पर पहुंच गए है। इसने पशुपालकों की परेशानियां बढ़ा दी। पिछले साल 700 रुपये क्विंटल बिकने वाले भूसा इस बार 1700 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक महंगा हो गया है। इस कारण जिले में संचालित 25 गोवंश आश्रय स्थलों, गोशालाओं और वृहद गौ संरक्षण केंद्रों में रखे गए निराश्रित गोवंशों के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा गोशालाओं से 715 गोवंश पशुपालकों की सुपुर्दगी में दिए गए है, जिनके भरण पोषण के लिए 30 रुपये रोजाना के हिसाब से दिए जाते है। अब भूसा महंगा होने के बाद गोवंश सुपुर्दगी में लेने वालों की भी चिंता बढ़ गई है। खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी राकेश, ब्रिजेश का कहना है कि भूसा महंगा होने के बाद गोवंश का खर्चा भी बढ़ गया है। पहले 50-60 रुपये में गोवंश के लिए एक दिन में हरे चारे व भूसे की व्यवस्था हो जाती थी, लेकिन अब रोजाना 100 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ रहे है। सुपुर्दगी में लिए गए गोवंश दुधारू भी नहीं है। इस कारण अब समस्या बढ़ गई है। अब शासन को गोवंश के भरण पोषण के लिए दिया जाने वाला खर्चे में बढ़ोतरी करनी चाहिए।
विज्ञापन

गोवंश सुपुर्दगी में लेने वालों को 30 रुपये रोजाना के हिसाब से भरण पोषण का खर्चा दिया जाता है। भूसा महंगा होने के बाद एक-दो लोगों ने गोवंश वापस सुपुर्द करने की बात कहीं थी, लेकिन गोवंश वापस नहीं लौटाए। - डा. रमेश चंद्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed