फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   WhatsApp hacked by personal secretary of RLD president cheated politicians

रालोद अध्यक्ष के निजी सचिव का व्हाट्सएप हैक कर नेताओं से ठगी

Tue, 01 Mar 2022 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp hacked by personal secretary of RLD president cheated politicians
रालोद नेता के मोबाइल पर भेजा गया मैसेज - फोटो : BAGHPAT
- पहले एक मेसेज और ओटीपी आया, फिर एमएलसी मधुकर जेटली के नंबर से फोन करके मेसेज का स्क्रीन शॉट मंगवाया
विज्ञापन

- स्क्रीन शॉट भेजते ही निजी सचिव समरपाल सिंह का व्हाट्स हैक हुआ, नेताओं व कार्यकर्ताओं से दो-तीन हजार रुपये मांगे
- बागपत के कई नेताओं के पास भी क्यू आर कोड के साथ रुपये मांगने के लिए व्हाट्स एप मेसेज आया, साइबर सेल में शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निजी सचिव समरपाल सिंह का व्हाट्स एप हैक करके नेताओं व कार्यकर्ताओं से ठगी की गई है। उनके व्हाट्सएप से नेताओं और कार्यकर्ताओं को मेसेज में क्यूआर कोड भेजा गया और दो-तीन हजार रुपये की मांग की गई। बागपत के नेताओं के पास भी यह मेसेज भेजा गया। अब इसकी शिकायत दिल्ली साइबर क्राइम में की गई है।

चौधरी जयंत सिंह के निजी सचिव होने के साथ ही समरपाल सिंह कार्यालय की जिम्मेदारी भी संभालते है। उनके मोबाइल पर मंगलवार सुबह को एक मेसेज आया, जिसमें ओटीपी था। इसके तुरंत बाद लखनऊ के एमएलसी मधुकर जेटली के मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने अपना मोबाइल हैक होने की बात कहते हुए ओटीपी उनके पास जाने की बात कही। यह भी कहा कि ओटीपी का स्क्रीन शॉट उनके पर व्हाट्स कर दिया जाए। स्क्रीन शॉट भेजते ही समरपाल सिंह का व्हाट्स हैक हो गया। उनके मोबाइल में जितने भी नंबर दर्ज थे, उनमें अधिकतर के पास व्हाट्स एप मेसेज भेजा गया। इसमें एक क्यूआर कोड भेजने के साथ ही दो-तीन हजार रुपये की मांग की गई। समरपाल सिंह का मेसेज देखकर काफी लोगों ने पैसे भेज दिए। मगर, इस तरह से पैसे मांगने से ठगी का शक होने पर कुछ नेताओं ने जयंत सिंह व समरपाल सिंह को पूरा मामला बताया। इसके बाद ठगी किए जाने का पता चला। समरपाल सिंह की ओर से दिल्ली के साइबर क्राइम में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed