{"_id":"619e7d05c5e9ac4c5c502d93","slug":"weighing-did-not-start-at-many-purchasing-centers-of-ramala-sugar-mill-farmers-upset-baghpat-news-mrt566214092","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाला शुगर मिल के कई क्रय केंद्रों पर शुरु नहीं हुई तौल, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाला शुगर मिल के कई क्रय केंद्रों पर शुरु नहीं हुई तौल, किसान परेशान
विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर गांव स्थित क्रय केन्द्र
- फोटो : BAGHPAT
गन्ने की तौल शुुरू न होने से गेहूं की बुआई में होगी देरी
पशुओं के चारे के लिए उठानी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रमाला शुगर मिल के बागपत क्षेत्र के कई गांवों में लगाए गए क्रय केंद्रों पर तौल शुरू नहीं हुई है। इस कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि गन्ने की तौल शुरू न होने के कारण गेहूं की बुआई प्रभावित हो जाएगी और पशुओं के लिए चारे की समस्या आ रही है। गांवों में बुधवार तक भी काफी क्रय केंद्रों पर तौल शुरू नहीं हुई थी। उधर, मिल प्रबंधन ने दावा किया है कि सभी क्रय केंद्रों का इंडेंट जारी कर तौल शुरू कर दी है।
इन गांवों में शुरू नहीं हुई तौल
बागपत क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना, बिहारीपुर, नैथला, फैजल्लापुर और सरुरपुर कलां गांव में रमाला मिल के क्रय केंद्रों में 15 दिन बाद भी तौल शुरू नहीं हुई है। किसानों ने क्रय केंद्रों पर जल्द तौल कराने की मांग की है।
फैजपुर निनाना के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ का कहना है क्रय केंद्रों पर तौल शुरू न होने के कारण किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। गन्ने की कटाई न होने के कारण गेहूं की बुआई करने के लिए देरी हो सकती है।
विज्ञापन
सरुरपुर कलां के प्रगतिशील किसान सुभाष नैन का कहना है कि गांव में लगे रमाला मिल के क्रय केंद्र पर पेराई सत्र शुरू होने के 15 दिन बाद भी तौल शुरू नहीं हुई है। बुधवार को मिल के कर्मचारियों ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया था, मगर तौल शुरू नहीं की गई।
फैजपुर निनाना गांव के राजेंद्र का कहना है कि तौल शुरू न होने के कारण किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है।
फैजपुर निनाना गांव के इंद्रपाल का कहना है कि तौल शुरू न होने के कारण किसानों के सामने गेहूं की बुआई करने के लिए परेशानी आ रही है। उन्होंने मिल प्रबंधन से शीघ्र तौल शुरू कराने की मांग की है।
जिले में रमाला शुगर मिल के 21 और बागपत शुगर मिल के सात सेंटरों का गन्ना भी मिल में लिया जा रहा है। किसानों के इंडेंट जारी कर क्रय केंद्रों पर तौल कराई जा रही है। अगर किसी जगह तौल नहीं हुई तो इसके कारण का पता कराया जाएगा। - अजय कुमार यादव, मुख्य गन्ना अधिकारी, रमाला सहकारी शुगर मिल।