फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   water news

Baghpat News: घटने लगा यमुना का जलस्तर, कटान से बह गई 100 बीघा जमीन

Sun, 17 Aug 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
water news
जागौस गांव में यमुना का जलस्तर बढ़ने से नष्ट हुई फसल व पशुओं का चारा। संवाद
बागपत। पहाड़ों पर भारी बारिश से यमुना में बाढ़ आने के बाद अब जलस्तर घटने लगा है। इससे यमुना किनारों पर मिट्टी कटान होने से 100 बीघा से अधिक भूमि यमुना में बह गई। इससे किसानों की सब्जी और पशुओं के चारे की फसल भी बर्बाद हो गई। उधर, बाढ़ राहत नियंत्रण विभाग के कर्मी बाढ़ चौकियों से यमुना के जलस्तर पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

यमुना नदी में बाढ़ से फसलों को बचाने के लिए हरियाणा की तरफ ठोकरें लगा दी गई हैं, लेकिन बागपत की तरफ अफसरोंं की लापरवाही सामने आ रही है। कुछ दिन पहले पहाड़ों पर भारी बारिश से यमुना में आई बाढ़ से जिले के किसानों को काफी नुकसान हो गया क्योंकि हरियाणा की तरफ ठोकरें लगाई जाने के कारण यमुना की धार बागपत की तरफ मुड़ गई और किनारे पर खेतों में खड़ी ज्वार, लौकी, ईख समेत अन्य फसलें जलमग्न हो गईं। इससे यमुना का जलस्तर 70 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था। उधर, एक सप्ताह बाद यमुना का जलस्तर घटकर 40 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया। इससे नदी में बड़े स्तर पर मिट्टी कटान शुरू हो गया। इससे जिले में 100 बीघा से अधिक भूमि कटान होने के कारण यमुना में बह गई और उसमें खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

--
किनारे पर मत जाइए..., गिर रही ढांग
यमुना का जलस्तर घटने से किनारों पर खड़ी मिट्टी की ढांग भी गिरने लगी है। ऐसे में बाढ़ राहत नियंत्रण विभाग की टीमें यमुना किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को किनारों पर जाने से रोक रहे हैं। इसके लिए मस्जिदों से एलान भी कराए गए, जिससे कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
किसानों को लाखों रुपये का नुकसान
यमुना किनारे बसे बदरखा, ककोरकलां, शबगा, बदरखा जागोस और टांडा गांव के किसान मदनपाल, यासीन, नितेश, रविंद्र, कालूराम व ओमवीर सिंह संजीव खोखर आदि ने बताया कि बाढ़ आने से टमाटर, भिंडी, मिर्ची, लौकी की फसल बर्बाद हो गई। उन्होंने बताया कि बाढ़ आने से फसल की लागत भी पूरी नहीं हो पाई और लाखों रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से यमुना किनारे ठोकर लगवाने और नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।

---------
वर्जन-
यमुना का जलस्तर घट रहा है। इससे मिट्टी कटान शुरू हो गया है। यमुना के जलस्तर की स्थिति सामान्य है। बाढ़ चौकियों से जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। -रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed