{"_id":"62b75389f2f4a46016140031","slug":"water-delivered-from-house-to-house-in-harijan-and-valmiki-basti-baraut-news-mrt594412255","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिजन व वाल्मीकि बस्ती में घर घर पहुंचाया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिजन व वाल्मीकि बस्ती में घर घर पहुंचाया पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिजन व वाल्मीकि बस्ती में घर घर पहुंचाया पानी
बिनौली। बिनौली की हरिजन व वाल्मीकि बस्ती में जलनिगम विभाग द्वारा लाखों की लागत से लगाये गये सार्वजनिक सबमर्सिबल पंप से पाइप लाईन में पानी छोड़कर बस्ती वासियों के घर घर पानी पहुंचाने का शुभारंभ कर दिया है।
बिनौली की हरिजन व वाल्मीकि बस्ती के लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे थे। आसपास में पेयजल प्राप्ति का कोई साधन नहीं था। ग्राम प्रधान रेनू धामा के प्रयास से जल निगम बागपत ने बस्तीवासियों की पेयजल समस्या का समाधान के लिए वाल्मीकि मंदिर में सार्वजनिक सबमर्सिबल पंप बोरिंग कार्य कराकर प्रत्येक गली मोहल्ले में घर घर पेयजल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछवाई थी।
शनिवार को ग्राम प्रधान पति उपेंद्र धामा ने पाइप लाइन में पानी छोड़कर बस्ती वासियों के घर घर पेयजल पहुंचाया, पेयजल आने से बस्ती के लोगों ने खुशी जताते हुए प्रधान का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर रामनिवास, बिट्टू, रोहित, मेजू, प्रमोद, राजे, कपिल, विनीत, देवेंद्र, नारायण, प्रवीन, अली मोहमद आदि उपस्थित रहे।