{"_id":"5867f5654f1c1b3f7aeeb19a","slug":"was-abused-by-a-friend-of-the-murder-of-anuj","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने पर की थी दोस्त ने अनुज की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली देने पर की थी दोस्त ने अनुज की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के छपरौली कस्बे के दुकानदार अनुज शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी, अनुज का दोस्त है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अमित ने अपने साथी के साथ मिलकर अनुज को गाली-गलौज करने पर मौत के घाट उतारा है। खुद को बचाने के लिए आरोपी शव को यमुना में डाल आए थे।
छपरौली कस्बे में मोबाइल की दुकान करने वाले युवक अनुज को घर से दो युवक 26 दिसंबर को बुलाकर ले गए थे। उसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को यमुना से अनुज का शव बरामद किया था। मृतक के भाई ने कस्बे के ही अमित पुत्र यशपाल व नीरज पुत्र ईश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रमाला सीओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि अनुज उसका दोस्त था। अनुज और नीरज के साथ मिलकर वे छपरौली में यमुना के पास खेत में 26 तारीख को शराब पी रहा था। इसी दौरान उनकी कहासुनी हो गई। अनुज ने उनको गाली दे दी। इसी से क्षुब्ध होकर अनुज का सिर सड़क के पास स्थित पुलिया में मार दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना का किसी को पता न चले, इसलिए शव को यमुना में डाल आए थे।