फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Warning of picketing if problems are not resolved

समस्याओं का समाधान न कराने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

Sun, 24 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Warning of picketing if problems are not resolved
समस्याओं का समाधान न कराने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

दोघट/छपरौली। शबगा गांव में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर तहसील व जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बैठक में टीकरी में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों के धरने को समर्थन देने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि आवारा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया पड़ा है। बकाए का भुगतान होने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। इसके अलावा क्षेत्र में बिजली की लाइनें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे हादसे का डर रहता है।
विज्ञापन

बैठक में किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आवारा पशु से निजात दिलाने, गन्ना बकाए का जल्द भुगतान कराने और जर्जर बिजली की लाइन बदलवाने की मांग की। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर तहसील और जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। बैठक में टीकरी में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर दिए जा रहे धरने को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में धर्मेंद्र, पिंटू, कालूराम, विजयपाल, राम नारायण, जोगेंद्र, सुखपाल, जगदेव, प्रकाश दरोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed