{"_id":"608d9fe68ebc3ebcc37e19c6","slug":"voting-will-be-counted-on-111-tables-in-six-blocks-555-employees-put-up-baghpat-news-mrt536741931","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ब्लॉकों में 111 टेबिलों पर होगी मतगणना, 555 कर्मचारी लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ब्लॉकों में 111 टेबिलों पर होगी मतगणना, 555 कर्मचारी लगाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए जिले के छह ब्लॉकों में 111 टेबल लगाई गई हैं। जिन पर 555 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सभी मतगणना केंद्रों पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किए जाएंगे। सभी मतगणना केंद्रों को शनिवार को सैनिटाइज कराया गया है।
बागपत ब्लॉक की मतगणना सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में होगी। यहां 17 टेबिल लगाई गई हैं। जिन पर 85 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पिलाना ब्लॉक में आर्यभट्ट कॉलेज डौला में भी 17 टेबिल लगाई गई हैं और 85 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बड़ौत ब्लॉक में कालिंदी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में 24 टेबल लगाई गई हैं। जहां 120 कर्मचारियों को लगाया गया है। छपरौली ब्लॉक में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 17 टेबल पर 85 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बिनौली ब्लॉक में सर्व हितकारी इंटर कॉलेज में 23 टेबल पर 115 कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। खेकड़ा ब्लॉक में महामना मालवीय इंटर कॉलेज में 13 टेबल पर 65 कर्मचारी लगाए गए हैं। डीएम राजकमल यादव का कहना है कि मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्रत्याशी और उनके एजेंटों से अपेक्षा है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग देंगे।
मतगणना स्थलों पर रहेगी कर्फ्यू जैसी स्थिति
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार मतगणना केंद्रों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति रहेगी। बाहर भी भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मतगणना केंद्रों पर किसी ने भीड़ एकत्र करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विजय जुलूसों पर रहेगी पाबंदी
- मतगणना के दौरान नतीजे घोषित होने पर विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई प्रत्याशी विजय जुलूस निकालता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से होगा पालन
- मतगणना स्थलों पर कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। सभी मतगणना केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य विभाग की टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात की जाएगी। कर्मचारियों, प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को थर्मल स्क्रीनिंग और टेंपरेचर चेक करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा।