फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Volunteers did path movement, welcomed with flowers

Baghpat News: स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, पुष्पवर्षा से स्वागत

Mon, 30 Jan 2023 02:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 30 Jan 2023 02:51 PM IST
विज्ञापन
Volunteers did path movement, welcomed with flowers
बागपत में पद संचलन में भाग लेते स्वयं सेवक संघ
बागपत। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने रविवार को शहर में पथ संचलन किया। जिनका जगह-जगह व्यापारियों व शहर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री काॅलेज से स्वयंसेवकों ने पथ संचलन शुरू किया। पथ संचलन राष्ट्र वंदना चौक से होते हुए होलिका चौक, शौकत मार्केट, गांधी बाजार, बड़ा बाजार, कोर्ट रोड समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री काॅलेज में संपन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने बताया कि संघ की तरफ से समाज में जागरुकता के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत रविवार को शहर में पथ संचलन किया गया।
मौके पर जिला प्रचारक अरुण कुमार, मेरठ प्रांत प्रचारक रामकुमार, विभाग सह कार्यवाह विकास माजरा, जिला कार्यवाह योगेंद्र कुमार, अजय चौहान, सुधारस चौहान, भूपेंद्र चौहान, अनुज कुमार, प्रवीण कुमार, सुनील मेवला, राकेश आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिविर में 95 मरीजों की जांच हुई
छपरौली। कस्बे के महाराजा अग्रसेन जूनियर हाई स्कूल में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया। लायंस आई हॉस्पिटल दिल्ली के डाॅ. दीपक शर्मा और उनकी टीम ने 95 मरीजों आंखों की जांच कर उपचार किया। मोतियाबिंद के लिए मरीजों का चयन किया। शिविर में व्यापार मंडल अध्यक्ष व समाजसेवी प्रमोद जैन ने कहा कि मरीजों से आंखों के प्रति सावधानी बरतने की अपील की। मौके पर नरेश गुप्ता, रामभरोसे गुप्ता, अंकित जैन, सुनील जैन, प्रमोद जैन, शीलचंद जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed