{"_id":"6a9e18a61b6a86644102560b","slug":"baghpat-pickup-truck-overturns-on-expressway-five-pilgrims-killed-and-27-injured-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई पिकअप, छह श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई पिकअप, छह श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल
Mon, 07 Sep 2026 07:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:21 AM IST
सार
बड़ा गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में एक बच्ची सहित कुल पांच की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन संख्या यूपी-24 AT-1819 में कुल 32 लोग सवार थे, जो राजस्थान की गोगामेड़ी से वापस अपने गांव अलाहपुर, थाना उझानी, जनपद बदायूं जा रहे थे। बड़ा गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में एक बच्ची सहित कुल छह की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी खेकड़ा, बागपत जिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को जी टी वी दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन