फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers of Malakpur facing waterlogging

जलभराव की मार झेल रहे मलकपुर के ग्रामीण

Tue, 17 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Malakpur facing waterlogging
मलकपुर गांव में गलियों में जलभराव का दृश्य। - फोटो : BARAUT
बिन बरसात ही गलियों में भरा हुआ है दो-दो फीट तक गंदा पानी
विज्ञापन

गंदे पानी से गुजरने को मजबूर है ग्रामीण, अधिकारी बने मूकदर्शक
बड़ौत। बड़ौत तहसील से मलकपुर गांव तकरीबन पांच किलोमीटर दूर स्थित है। गांव की मुख्य समस्या इस समय जल भराव व गंदगी है। गांव में पानी निकासी न होने के कारण गांव की आधी आबादी जलभराव की समस्या से जूझ रही है। आलम यह है कि बिन बरसात ही गलियों में दो-दो फीट तक गंदा पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीण गंदे पानी से गुजरने को मजबूर है। यह हालत तब है जब गांव में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, राजीव तोमर, एशियन चैंपियन सुभाष, लक्ष्मीबाई अवार्ड विजेता अंशु पहलवान गांव का नाम देश-दुनिया तक रोशन कर चुके है।
ये बोले ग्रामीण
अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर के पिता जितेंद्र तोमर का कहना है कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण गांव की गलियों में बिन बरसात एक से दो फीट गंदा पानी भरा हुआ है। गंदे पानी में मच्छर पनपना शुरू हो गया है। इससे गांव मेें संक्रमण रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

देवेंद्र का कहना है कि कई बार जल भराव की समस्या से निजात दिलाने विभागीय अफसरों से शिकायत कर चुके है। मगर, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत प्राप्त हुई है। जल्द ही टीम गांव में भेजी जाएगी। जलनिकासी का प्रबंध कराया जाएगा। - राहुल वर्मा, बीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed