फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   You are driving me to suicide

Baghpat News: अपने आप खुद सुसाइड कर रहा हूं, स्टेटस लगा आढ़ती के बेटे ने जान दी

Fri, 28 Aug 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
You are driving me to suicide
रटौल निवासी मृतक युवक सामरान की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
- रटौल कस्बे में घर में युवक ने अपने गले में तमंचा सटाकर गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन

- पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था युवक, आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर लगाया स्टेटस
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे के प्रेमपुरी मोहल्ले के रहने वाले आढ़ती इसरत चौधरी के बेटे सामरान (24) ने बृहस्पतिवार शाम को इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया कि मेरी मौत से किसी का कुछ ताल्लुक नहीं, अपने आप खुद सुसाइड कर रहा हूं। इसके एक घंटे बाद शाम को करीब छह बजे घर में गले पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां भीड़ लग गई। परिवार वाले घायल सामरान को दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसरत चौधरी कई साल से रटौल की मंडी में आढ़त का काम करते हैं और वह सपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। उनके अनुसार उनका बेटा सामरान कार चालक था, जो पिछले कई दिन से परेशान चल रहा था। इंस्टाग्राम पर मायूसी वाली वीडियो भी अपलोड करता रहता था। परिवार वालों ने कई बार उससे इस बारे में जानकारी करने का प्रयास किया मगर उसने सबकुछ ठीक होने की बात कहते हुए कुछ नहीं बताया। बृहस्पतिवार दोपहर संत मेरी इंटर कॉलेज के मैदान में जाकर अपनी वीडियो बनाई। उस वीडियो को उसने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर लगाया और उसके साथ लिखा कि मेरी मौत से किसी का कुछ ताल्लुक नहीं, अपने आप खुद सुसाइड कर रहा हूं। उस स्टेटस को कई लोगों ने देखकर मजाक समझा।
विज्ञापन

यह स्टेटस लगाने के एक घंटे बाद घर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो सामरान घायल अवस्था में पड़ा मिला, जिसके गले में गोली लगी हुई थी। परिवार वाले घायल को उठाकर दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सामरान आठ भाई बहनों में चौथे नंबर का था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है कि घर में तमंचा कहां से आया और उसने खुद को गोली क्यों मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेटस को मजाक न समझते तो बच सकती थी जान
सामरान ने जब अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होने की बात लिखकर स्टेटस लगाया तो उसके कई दोस्तों ने देखा मगर वह इस मजाक समझ बैठे। सामरान ने जब खुद को गोली मारी तो उनको अहसास हुआ कि यह मजाक नहीं था। वह इसे मजाक न समझते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।


वर्जन-रटौल में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। इसका कारण अभी पता नहीं चल सका। पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आने पर घर की तलाशी लेकर तमंचा बरामद किया जाएगा। रोहन चौरसिया, सीओ।

रटौल निवासी मृतक युवक सामरान की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

रटौल निवासी मृतक युवक सामरान की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

रटौल निवासी मृतक युवक सामरान की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

रटौल निवासी मृतक युवक सामरान की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed