फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers created ruckus in protest against closure of the route to the railway station.

Baghpat News: रेलवे स्टेशन का मार्ग बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mon, 05 Jan 2026 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus in protest against closure of the route to the railway station.
अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आने वाला मार्ग बंद करने के विरोध में रविवार बली और निबाली के ग्रामीण उतर गए। उन्होंने स्टेशन पर हंगामा करते हुए अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मार्ग को बंद न करने की मांग की।
विज्ञापन

बली गांव के पूर्व प्रधान तेजपाल, ब्राह्मण पुट्ठी के पूर्व प्रधान नीरज पंडित, रविंद्र पंवार, मनोज, संजय ठाकुर समेत अन्य लोग रविवार को बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 100 वर्षों से बली, मेवला, गाधी, ब्राह्मण पुट्ठी, अहमदशाहपुर पदड़ा समेत 40 से अधिक गांवों के ग्रामीण रेल में सफर करने के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के रास्ते से आते हैं। इसके लिए सड़क का निर्माण भी कराया गया था। उन्होंने बताया कि अब प्लेटफार्म नंबर दो पर आने वाले मार्ग को बंद करने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर घूमकर आना पड़ेगा। उन्होंने गेट बंद होने पर धरना देने की चेतावनी दी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed