फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: होटल में युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल

Thu, 08 Oct 2026 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। निवाड़ा पुलिस चौकी के पीछे होटल में युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया और फिर अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया, जिसमें पुलिस ने रमन निवासी टीकरी नरेला दिल्ली और उसके साथी मोनी उर्फ अतुल के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि उसकी शादी सोनीपत जिले के युवक से हुई थी। अगस्त वर्ष 2025 में बेटा बीमार होने पर अस्पताल में उपचार कराने गई। जहां उसकी मुलाकात रमन निवासी टीकरी नरेला से हो गई थी। वह जनवरी माह में अपने मायके आई हुई थी तो रमन ने गौरीपुर मोड़ पर बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशा होने पर रमन ने निवाड़ा पुलिस चौकी के पीछे बने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो और वीडियो बना ली।
विज्ञापन

इसके बाद फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात माह तक कई बार दुष्कर्म किया। वीडियो डिलीट करने के नाम पर उसका मोबाइल भी छीन लिया और जातिसूचक गालियां भी दीं। उसने अगस्त में अपने दोस्त मोनी उर्फ अतुल के साथ मिलकर फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। इसकी शिकायत सोनीपत पुलिस से की गई तो सोनीपत पुलिस ने घटनास्थल बागपत का बताकर कार्रवाई नहीं की। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed