{"_id":"630fa6a54ec0b816ac54fd41","slug":"video-of-students-cleaning-went-viral-kahkra-news-mrt60329662","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के सफाई करने का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के सफाई करने का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
ग्राम मुबारिकपुर स्थित राजकीय हाई स्कूल में वायरल वीड़ियों में साफ सफाई करते छात्र
- फोटो : KAHKRA
छात्रों के सफाई करने का वीडियो हुआ वायरल
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षिका छात्रों से स्कूल परिसर में खरपतवार की सफाई करवाती नजर आ रहीं हैं। अभिभावकों ने इस पर नाराजगी जता अधिकारियों से शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम मुबारिकपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में गांव के ही बच्चे पढ़ते हैं। बुधवार को विद्यालय का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में विद्यालय परिसर में शिक्षिका छात्रों से खरपतवार की सफाई कराती नजर आ रही है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीण अमित त्यागी, अनिल कुमार, सतेन्द्र त्यागी, संदीप कुमार आदि का कहना है कि गांव के बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। उनसे सफाई कराना गलत है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। विद्यालय की प्रधानाचार्या रीता राठौर का कहना है कि छात्र स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर रहे थे। छात्रों से जबरन कोई सफाई नहीं कराई गई।