फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vegetable commission son kidnapped

सब्जी आढ़ती के बेटे का अपहरण

Sun, 19 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 19 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Vegetable commission son kidnapped
डेमो पिक
बागपत के बड़ौत के पट्टी चौधरान सर्कुलर रोड पर शनिवार को कार सवार बदमाश दिन दहाड़े चौराहे पर खेल रहे सब्जी आढ़ती के सात वर्षीय बेटे को अगवा कर ले गए। बाद में बच्चा कोताना रोड पर किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला और शोर मचा दिया। इसके बाद कार सवार बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। अब तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


पट्टी चौधरान में रहने वाले आढ़ती अनीस का सात वर्षीय बेटा तालिब शनिवार को सर्कुलर रोड स्थित चौराहे पर खेल रहा था। इसी दौरान कार में सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और बच्चे को अगवा कर ले गए।

विज्ञापन

 

कोताना रोड पर कार खड़ी कर वे एक दुकान से सामान लेने लगे तो बच्चा मौका पाकर कार से निकल गया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो बदमाश कार लेकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस संबंध में बच्चे के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। वे भयभीत हैं। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह का कहना है कि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed