{"_id":"6af06298952de22dd7011df3","slug":"baghpat-a-young-man-died-on-the-spot-following-a-collision-between-two-motorcycles-on-the-highway-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: हाईवे पर बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो मासूमों के सिर से उठाया पिता का साया; पत्नी का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: हाईवे पर बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो मासूमों के सिर से उठाया पिता का साया; पत्नी का बुरा हाल
Sun, 08 Nov 2026 05:23 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 08 Nov 2026 05:23 PM IST
सार
कस्बा टीकरी निवासी रवि बाइक पर सवार होकर दिल्ली से लौट रहा था। वह दिल्ली में रैपिडो चलाता था और दिवाली के लिए घर आ रहा था। तभी मविकला के पास हादसा हो गया। युवक के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रवि की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत के टीकरी कस्बा निवासी रैपिडो बाइक सवार युवक की मविकला के पास हाईवे पर दूसरी बाइक से टक्कर होने पर मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है, मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने बागपत कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos
टीकरी कस्बा निवासी जयपाल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा रवि उर्फ गोपी दिवाली पर्व के लिए शनिवार देर रात अपनी रैपिडो बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर मविकला के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और रवि की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। रवि की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रविवार को शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी मंजू देवी, ढाई वर्षीय बेटी किटो और एक वर्षीय बेटे विराज को छोड़ गया है। उसके छोटे भाई कुलदीप और अमन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
इस संबंध में बागपत कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चहल ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
ये भी देखें...
यूपी: मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज चालू, रोजाना 40 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत; दिवाली पर मिला तोहफा
ये भी देखें...
यूपी: मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज चालू, रोजाना 40 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत; दिवाली पर मिला तोहफा