फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Use of construction materials Walonn Adomank not pardon

निर्माण कार्यों में अधोमानक सामग्री का प्रयोग करने वालोंं को माफी नहीं

Thu, 17 Nov 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 17 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
                                                    
विज्ञापन

बागपत।  निवेश आयुक्त अमित मोहन प्रसाद ने कहा विकास कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए। जन कल्याणकारी एवं विकास के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कहा निर्माण कार्यों में अधोमानक सामग्री का प्रयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को निवेश आयुक्त अमित मोहन प्रसाद एवं डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर बताया बालैनी पुल का निर्माण पूर्ण हो चुका हैं। अप्रोच रोड बनाने की स्वीकृृति प्राप्त हो चुकी हैं। पेड़ कटाने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बालैनी से पुरा महादेव रोड की मरम्मत का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया। बड़ौत कोताना से छपरौली रोड तक सड़क मार्ग पूर्ण कर लिया गया। गन्ना विभाग की 19 सड़कों में छह सड़क पूर्ण कर ली। तीन सड़के माह दिसंबर तक पूर्ण कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


50 एडवोकेट चैंबर के लिए पुनरीक्षित स्वीकृृति प्राप्त होना हैं। एक सौ बिस्तर का चिकित्सालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया। अंतिम भुगतान विभाग से रिलीज नहीं हुआ है। नोडल प्रमुख सचिव ने हैंडओवर करने के निर्देश दिए। 

निवेश आयुक्त ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला कारागार का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। 36 आवासीय भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2014-15 की 10 कब्रिस्तान की चारदीवारी का कार्य पूर्ण किया। अग्रवाल मंडी टटीरी में आसरा योजना में 12 आवास पूर्ण हो गए हैं। टीकरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य पूर्ण हो गया हैं। निवेश आयुक्त ने निर्देश दिए सीएचसी को संचालित कराने के लिए मैन पावर की डिमांड कर ली जाए।


बड़ौत स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। उपभोक्ता फोरम की बिल्डिंग के लिए 10 लाख की धनराशि का उपयोग कर लिया गया हैं। जल निगम, विद्युत, लोहिया ग्राम में विद्युतीकरण, सीसी रोड एवं स्वच्छ शौचालय, लोहिया आवास निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की। निवेश आयुक्त ने गांवों में टीकाकरण के कार्यों पर बल दिया। 245 ग्रामों में 22 टीमों का गठन कर टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण किया गया एवं गर्भाधान में संतृृप्त किया गया।  किसान पारदर्शी योजना में किसानों का पंजीकरण लक्ष्य के सापेक्ष कर लिया।  सीडीओ जेपी रस्तोगी, एसीएमओ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed