{"_id":"5f6f853e8ebc3e9bd17d86f6","slug":"uproar-over-demand-for-the-tomb-to-be-removed-from-the-national-highway-baraut-news-mrt5031317131","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग से मजार हटवाएं जाने की मांग को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग से मजार हटवाएं जाने की मांग को लेकर हंगामा
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग से मजार हटवाए जाने की मांग को लेकर हंगामा
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। काठा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग से मजार हटवाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में हंगामा-प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस व तहसील कर्मियों के साथ तीखीं नोकझोंक हुई। हालांकि बाद मेें कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अरविंद भोला व सचिन शास्त्री के संयुक्त नेतृत्व में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। अरविंद भोला ने कहा कि काठा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी पर एक अवैध मजार स्थित है। जो राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में बाधक बना रहा है। इसके चलते कई दुघर्टनाएं हो चुकी है। कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रदीप कुमार को सौंपा और सात दिनों के अंदर मजार न हटने पर तहसील मुख्यालय पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। ज्ञापन व मांग करने वालों में अरविन्द भोला, सचिन शास्त्री, अर्पित पंवार, गौरव देव शर्मा, घनश्याम शर्मा, विकास गुप्ता, रोहित शर्मा, उत्तम कुमार, बिजेन्द्र मलिक, सोनू, दिनेश, राकेश, अक्षय कुमार आदि शामिल रहे।
धरना उठवाया
फोटो संख्या 4ए
बड़ौत। सामाजिक कार्यकर्ता विजय हिन्दुस्तानी ने तहसील पर मजार को हटवाएं जाने की मांग को लेकर धरना दिया। इसकी भनक जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और धरना उठवाया। इस दौरान उनके बीच कहासुनी भी हुई।