फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar at SP office for recovery of girl student

छात्रा की बरामदगी के लिए एसपी ऑफिस पर हंगामा, पुलिसकर्मियों से नोकझोंक

Mon, 22 Feb 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Uproar at SP office for recovery of girl student
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के तवेला गढ़ी गांव से लापता छात्रा की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने कहा पुलिस लापरवाही बरत रही है। सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

तवेला गढ़ी गांव से कक्षा नौ की छात्रा कई दिन से लापता है। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीण और किशोरी के परिजन सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस अन्य आरोपियों को मुकदमे में शामिल नहीं कर रही है। आरोपी युवक के विषय में पुलिस को जानकारी दी, लेकिन पुलिस हरकत में नहीं आई। इस दौरान पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। सीओ मंगल सिंह रावत और एसओ दोघट एसपी ऑफिस पहुंचे और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed