फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uploaded the details of teachers and staff of hundred schools

सौ विद्यालयों ने ही किया शिक्षकों व कर्मचारियों का ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड

Thu, 24 Feb 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Uploaded the details of teachers and staff of hundred schools
अंतिम तिथि आज, ब्योरा अपलोड न होने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में शिक्षकों व कर्मचारियों के पारिश्रमिक के भुगतान के लिए उनका ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 25 फरवरी तक शिक्षकों का ब्योरा अपडेट करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनकी जिम्मेदारी तय की थी। बृहस्पतिवार तक सौ विद्यालयों ने ही शिक्षकों व कर्मचारियों का ब्योरा अपडेट किया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों व कर्मचारियों के पारिश्रमिक का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए परिषद् ने शिक्षकों का नाम, फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पैन कार्ड की फोटो कॉपी, बैंक खाता संख्या, बैंक का आईएफएससी कोड, शिक्षक का विषय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। परिषद के निर्देश पर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 25 फरवरी तक शिक्षकों व कर्मचारियों का ब्योरा अपडेट करने के निर्देश दिए थे। समय से ब्योरा अपडेट करने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित कर जिम्मेदारी तय की गई थी। बृहस्पतिवार तक केवल सौ विद्यालयों ने ही शिक्षक व कर्मचारियों का ब्योरा अपडेट किया है। अब भी 42 विद्यालयों ने शिक्षकों का ब्योरा अपडेट नहीं किया है। उन्होंने बताया कि ब्योरा अपडेट न करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शुक्रवार तक शिक्षकों का ब्योरा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में कार्य पूरा न करने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed