फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP will grow so grow up India

यूपी बढ़ेगा, तो बढ़ेगा हिंदुस्तान ः रावत

Wed, 16 Mar 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 16 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
UP will grow so grow up India
प्रभारी राज्यमंत्री का घेराव कर उलझते संविदा स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : amar ujala
बागपत में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं बागपत के प्रभारी मंत्री सुधीर कुमार रावत ने कहा कि युवा हौसले और नई तकनीक से यूपी आगे बढ़ रहा है। जब तक यूपी नहीं बढ़ेगा, हिंदुस्तान आगे नहीं बढ़ेगा। कंप्यूटराइजेशन के युग में मुख्यमंत्री ने लैपटाप देकर          युवा छात्रों को अग्रणी पंक्ति में खड़ा किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य राज्यमंत्री मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित समाजवादी विकास दिवस के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चहुंमुखी विकास एवं जनकल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं जिनका लाभ बडे़ पैमाने पर समाज के  गरीब, पिछडे़ और कमजोर वर्ग के लोगों को मिला है। मुख्यमंत्री युवा है और उन्होंने प्रदेश की योजनाओं को रफ्तार दी है। इस दौरान उन्होंने तीन ऐंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़कर सुनाया। पशुधन विभाग के सलाहकार चौधरी साहब सिंह और राज्य मंत्री कुलदीप उज्ज्वल ने भी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जनपद के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने बताया कि शासन स्तर पर कोई भी प्रकरण लंबित न रहे, इसके लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे। जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली अभी प्रदेश के अलावा अन्य किसी प्रदेश में नहीं है। बताया कि 37 सोलर पंप स्थापित कराए गये है, जिन पर 50 प्रतिशत अनुदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 हजार  किसान जनपद में पंजीकृत है और 11 हजार लोग कृषि विभाग की योजनाओं से  लाभान्वित हो चुके है। सड़कों के क्षेत्र में काम हो रहा है। दिल्ली सहारनपुर हाईवे शीघ्र ही बनवाया जाएगा। 17 नये उपकेंद्र बनाये गये और  5 निर्माणाधीन है। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 1044 युवाओं को ट्रेनिंग दी गई, जिनमें से 100 युवा रोजगार कर रहे है। 100 बेड का मैटरनिटी होम बनकर तैयार  है। 18158 लोगों को समाजवादी पेंशन स्वीकृत की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने भी जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे  में विस्तार से बताया। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी, योजनाओं के लाभार्थी एवं  गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed