UP Nikay Chunav 2023: शहरी लोग मतदान में फिसड्डी, कस्बे वालों ने मारी बाजी, जानें- बागपत जिले का हाल
UP Nikay Chunav 2023 : नगर निकाय चुनाव में शहरवासियों को मतदान में नगर पंचायत ने पिछाड़ दिया। वहीं, सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत 82.58 अमीनगर सराय का रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बात किसी के शहरी होने की हो तो उनके शिक्षित होने का ख्याल हर किसी के मन में आ ही जाता है। लोग कयास लगा लेते हैं कि सामने वाला व्यक्ति शहर का है तो पढ़ा लिखा और काफी समझदार होगा। मगर इस बार नगर निकाय चुनाव में शहरवासियों को मतदान में नगर पंचायत ने पिछाड़ दिया। यदि बात नगर पंचायत की करें तो जनपद में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत 82.58 अमीनगर सराय का रहा, जबकि सबसे कम मतदान प्रतिशत बड़ौत का 55.36 रहा।
ताज्जुब की बात यह है कि वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में भी अमीनगर सराय ने मतदान प्रतिशत में जनपद में पहला स्थान प्राप्त प्राप्त किया था और बड़ौत सबसे फिसड्डी रहा था। यानी वर्ष 2017 के मुकाबले इस बार बड़ौत का एक फीसदी मतदान घटा है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर बार चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग मतदाता जागरूकता अभियान चलाता है। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को उनके वोट का महत्व बताया जाता है। हालांकि शहरियों को जागरूक मानते हुए जिला प्रशासन का जोर कम ही रहता है, क्योंकि उन्हें पता है कि शहरवासी है तो पढ़े-लिखें और समझदार तो होंगे ही। मगर इस बार नगर निकाय चुनाव में शहरवासियों ने अपने शिक्षित और पढ़े-लिखे होने का कोई खासा परिचय नहीं दिया।
यह भी पढ़ें: CBSE Class 12 Result: मेरठ की राधिका ने हासिल किए 99.6 प्रतिशत अंक, बिजनौर की कनिका ने पाए 98.2 फीसदी
कस्बा वासियों ने अपने मताधिकार का प्रयाेग करने के लिए बूथों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदान कर शिक्षित होने का परिचय दिया। यही कारण रहा कि इस बार शहरवासी मतदान करने में फिसड्डी रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम के कर्मचारियों से मारपीट, पढ़ें ताजा खबरें
निकायवार जनपद बागपत का मतदान 63.12 प्रतिशत
बड़ौत: 55.36 %
बागपत: 64.43 %
खेकड़ा: 67.76/%
दोघट: 71.99%
टीकरी: 62%
अमीनगर सराय: 82.58%
टटीरी: 64.24%
रटौल: 62.76%
छपरौली: 62.79%
वर्ष 2017
बड़ौत- 56 %
बागपत-66.41 %
खेकड़ा-70 %
दोघट-71
टीकरी-68.10 %
अमीनगर सराय-86.10 %
टटीरी-75 %
छपरौली-63 %