फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The episode of the reunion of Rama and Bharata was enacted.

Baghpat News: राम-भरत मिलाप की लीला का हुआ मंचन

Sat, 17 Oct 2026 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The episode of the reunion of Rama and Bharata was enacted.
फोटो नंबर 16केएआर 2
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के बाजार में चल रही धार्मिक रामलीला में राम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। इस दाैरान बड़ी संख्या में लोग माैजूद रहे।
भगवान श्रीराम के वनवास जाने के बाद भरत अयोध्या लौटे। उन्हें माता कैकेयी द्वारा श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास दिलाए जाने की जानकारी मिली। इससे दुखी होकर भरत ने श्रीराम को वापस अयोध्या लाने का निर्णय लिया। वह गुरुजनों, माताओं, भाई शत्रुघ्न और अयोध्यावासियों के साथ वन में गए। उन्होंने राम से अयोध्या लौटकर राजगद्दी संभालने का आग्रह किया। भरत की विनती के बावजूद श्रीराम ने पिता के वचन का पालन करने के लिए वनवास की अवधि पूरी होने तक अयोध्या लौटने से इन्कार कर दिया। इसके बाद भरत श्रीराम की चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या लौटे। उन्होंने चरण पादुकाओं को राजगद्दी पर स्थापित कर दिया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान दीपक शर्मा, नेतराम रुहेला, तरुण गुप्ता, अनुज शर्मा, पुनीत शर्मा, मुकेश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed