{"_id":"6ad20a457a0ae83a830960cd","slug":"highlighted-the-significance-of-women-through-devotional-songs-bhajans-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-160675-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भजनों के माध्यम से नारी की महत्ता को बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भजनों के माध्यम से नारी की महत्ता को बताया
विज्ञापन
-मिशन शक्ति अभियान के तहत जनता वैदिक कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्राओं ने भजनों के माध्यम से समाज में नारी की महत्ता पर प्रकाश डाला। यह भजन कार्यक्रम सांस्कृतिक समिति और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
डॉ. गीता रानी ने बताया कि इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के प्रति सामाजिक चेतना जगाना था। कार्यक्रम में मां दुर्गा और सरस्वती के भजन प्रस्तुत किए गए। प्राचार्य डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को पूजनीय होने के साथ-साथ सृष्टि की आधारशिला और समाज की प्रेरक शक्ति माना गया है। इस अवसर पर डॉ. रश्मि निगम, डॉ. नीलम राणा, डॉ. लोकेंद्र कुमार, डॉ. अमित कुमार पांडेय और डॉ. अमरपाल सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।