फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ASHA workers staged a protest by boycotting woASHA workers staged a protest by boycotting work.k.

Baghpat News: आशा कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया

Sat, 17 Oct 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers staged a protest by boycotting woASHA workers staged a protest by boycotting work.k.
-मानदेय बढ़ाने, दुर्घटना बीमा करवाने, स्कूटी देने की उठाई मांग, आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आशा और आशा संगिनियों ने शुक्रवार को आठवें दिन भी कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने सीएमओ कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी मांगें पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात कही।
आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ की सदस्य बीना चौहान ने बताया कि वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं। उनका मानदेय अभी तक नहीं बढ़ाया गया है। कम मानदेय के कारण परिवार का गुजारा मुश्किल हो रहा है। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। आशा कार्यकर्ता का मानदेय 18 हजार रुपये करने को कहा। संगिनी का मानदेय 26 हजार रुपये करने की भी मांग की गई। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने की भी मांग रखी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मांगा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने की भी मांग की। मोबाइल फोन देने और सरकारी अस्पतालों में अलग कक्ष देने की मांगें भी शामिल थीं। इन सभी मांगों को लेकर सीएमओ तीरथलाल को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर करुणा, बबीता, मुनेश, प्रीति, कुसुमलता, मालती शर्मा आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने बताया कि उनकी मांगों का ज्ञापन शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डौला सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया
अमीनगर सराय। डौला सीएचसी में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कहा कि जब अन्य विभागों में कर्मियों का वेतन बढ़ाया जा रहा है तो उनका क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा है। पिछले करीब 20 वर्षों से केवल 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान आशा, बीना शर्मा, संगीता, सुनीता, स्वाति, बीना यादव, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed