फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CBSE Class 12 Result 2023: Results have come of 12,524 students of class 12th from Meerut

CBSE Class 12 Result: मेरठ की राधिका ने हासिल किए 99.6 प्रतिशत अंक, बिजनौर की कनिका ने पाए 98.2 फीसदी

Fri, 12 May 2023 03:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 May 2023 03:15 PM IST
सार

CBSE Class 12 Result 2023 : मेरठ की राधिका सिंघल के चार विषयों में 100-100 अंक हैं, जबकि राजनीति में 98 अंक मिले। राधिका मानविकी वर्ग की छात्रा है। 

विज्ञापन
CBSE Class 12 Result 2023: Results have come of 12,524 students of class 12th from Meerut
दीवान पब्लिक स्कूल में परिणाम देखते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षार्थी अपना परिणाम cbseresults.nic.in और अन्य प्लेटफार्म समेत डिजिलॉकर के माध्यम से चेक कर सकते हैं।  

विज्ञापन


मेरठ में केएल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा राधिका सिंघल 99.6 और एमपीजीएस (MPGS) शत्रीनगर की इंशा अंसारी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। राधिका सिंघल के चार विषयों में 100-100 अंक हैं, जबकि राजनीति में 98 अंक मिले। राधिका मानविकी वर्ग की छात्रा है। 
विज्ञापन


राधिका सिंघल की मार्कशीट


वहीं, अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्री नगर की छात्रा इंशा अंसारी को 99 प्रतिशत अंक मिले हैं। वह ह्यूमैनिटीज की छात्रा हैं। उन्हें हिंदी में 95 अंक और बाकी सभी विषयों में पूरे 100 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फ स्टडी के जरिए इंशा ने हासिल किया जिले में दूसरा स्थान
मेरठ में एमपीजीएस शास्त्रीनगर स्कूल की इंशा अंसारी ने मानविकी वर्ग में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने दसवीं में भी 86 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इंशा के पिता मेराज अंसारी व्यापारी है। माता अफसा अंसारी गृहणी हैं। इंशा ने बताया कि 12वीं के बाद लॉ करेंगी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई कभी घंटे देखकर नहीं की, बस सेल्फ स्टडी पर फोकस रहा। पढ़ाई के अलावा पेंटिंग करना और किताबें पढ़ने में रुचि रखती है। सोशल मीडिया में ऐक्टिव नहीं है।

मेरठ के कक्षा 12वीं में सबसे ज्यादा अंक लाने वाले छात्र
1. राधिका सिंघल 99.6% केएल इंटरनेशनल स्कूल (humanities) 
2. इंशा अंसारी 99% एमपीजीएस शास्त्रीनगर ( humanities)
3. अनिका सिंह 98.8% केएल इंटरनेशनल स्कूल (humanities)

उधर, बिजनौर में आधारशिला द स्कूल की छात्रा कनिका ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, डीडीपीएस स्कूल की छात्रा माही ने पीसीबी ग्रुप में 96.6 प्रतिशत प्राप्त किए। सीबीएसई आर आर पब्लिक स्कूल की इंटर की छात्रा कनिष्का त्यागी ने मैथ ग्रुप में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें: CBSE Result 2023: गाजियाबाद की छात्रा आस्था मिश्रा के 99.4% अंक; लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने फिर मारी

वहीं, स्कूलों में भी तैयारी तेज कर ली गई हैं। छात्र अपने नतीजे देखने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। 15 फरवरी से पांच अप्रैल के बीच हुई सीबीएसई परीक्षाओं में मेरठ से कक्षा 12वीं के कुल 12,524 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

बता दें कि शामली जनपद में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रतीक ने 12वीं में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यह कला वर्ग का छात्र है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, जारी परिणामों में परिवर्तन हो सकता है।

बागपत में जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत की ह्यूमैनिटीज वर्ग की छात्रा बुलबुल सिंह ने 95.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, कॉर्मस वर्ग में सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल बड़ौत की छात्रा ने 96.2 फीसदी अंक हासिल किए। इसके अलावा विज्ञान वर्ग में जेपी पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रेया ने 95.2 प्रतिशत पाए हैं।

यह भी पढ़ें: CBSE Result 2023: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट देखने के ये हैं आसान तरीके, जानें पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed