{"_id":"64fdef036c0e2dba74020196","slug":"up-down-system-derailed-due-to-cancellation-of-12-trains-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2596-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अप-डाउन 12 ट्रेनें रद्द होने से पटरी से उतरी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अप-डाउन 12 ट्रेनें रद्द होने से पटरी से उतरी व्यवस्था
विज्ञापन
- बसों व डग्गामार वाहनों में पूरे दिन रही भीड़, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानियां
- माल आपूर्ति न होने से बढ़ी किल्लत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जी 20 समिट की वजह से रविवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अप-डाउन एक साथ 12 ट्रेनें रद्द रहने की वजह से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़। पूरे दिन बस स्टैंडों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा व्यापारियों को आवश्यक माल की सप्लाई में भी दिक्कत आ रही है।
रविवार को भी दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन जी20 सम्मेलन के कारण गड़बड़ाया रहा। जहां शनिवार को 4 ट्रेन रद्द रही थी, वहीं रविवार को छह ट्रेनें (अप-डाउन) रद्द रही। इसका खामियाजा दैनिक रेल यात्रियों को ज्यादा भुगतना पड़ा। बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के अलावा हाल्ट पर भी घंटों तक दूसरी ट्रेनें आने के इंतजार में यात्री खड़े नजर आए। इन ट्रेनों में दिल्ली की ओर जाने वाली 04019, 04023 तथा शामली की ओर जाने वाली 01618, 01620, 04020, 04024 शामिल रही।
रद्द रहने वाली ट्रेनों के अलावा दूसरी कुछ ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ाया रहा, जिस कारण यात्रियों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बसों व डग्गामार वाहनों में यात्रियों को सफर करना पड़ा। पूरे दिन बसों व अन्य वाहनों में यात्रियों की भीड रही। इस दौरान उन लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा, जो रेलवे पटरी के पास बसे गांवों में रहते है, उन्हें कई किलोमीटर दूर चलकर बस स्टैंड में पहुंचना पड़ा, लौटते समय भी उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ी।