फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Crime: Police has arrested the son in the father murder case in Baghpat

पिता की हत्या का राज उजागर: थाने पहुंचा आरोपी बेटा, बोला- साहब! मैंने ही किया कत्ल, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए

Wed, 12 Jan 2022 07:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Jan 2022 07:04 PM IST
सार

बागपत में राजवीर की हत्या का खुलासा हो गया है। आरोपी बेटे ने थाने पहुंचकर कहा कि साहब मैंने ही अपने पिता की हत्या की है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए।

विज्ञापन
UP Crime: Police has arrested the son in the father murder case in Baghpat
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के बिनौली में राजवीर की हत्या का राज खुल गया है। आरोपी बेटा थाने पहुंचा और कहा कि साहब! मैने ही पिता की हत्या की है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। बुधवार को बिनौली थाने में पहुंचे शाहपुर बाणगंगा गांव के युवक अंकित ने पिता राजवीर की हत्या का जुर्म कबूल किया तो पुलिस के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में अंकित ने बताया कि पिता राजवीर शराब पीकर रोज घर में गाली-गलौज और झगड़ा करता था। इससे तंग आकर ही उसने पिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि तीन जनवरी की सुबह शाहपुर बाणगंगा के पेयजल टंकी परिसर के कमरे में राजवीर सिंह पुत्र नत्थू राणा का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। उसकी गर्दन पर गहरे-गहरे नीले निशान थे। इस संबंध में मृतक के भाई संतराम ने गांव के ही तीन लोगों पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इन लोगों को हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही थी। जांच में पुलिस को मृतक के पुत्र अंकित की भूमिका संदिग्ध मिली। मंगलवार की शाम थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान गांव पहुंचे और अजय के अलावा अन्य परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की और लौट आए। 
विज्ञापन


बुधवार को अंकित परिवार के लोगों के साथ बिनौली थाने पहुंचा और पिता राजवीर की हत्या करना स्वीकार किया। उसने पुलिस को बताया कि पिता राजवीर ने सारी जमीन बेच दी थी। वह रोज शराब पीकर घर में गाली-गलौज और लड़ाई झगड़ा करता था। सभी घर वाले उससे तंग थे। दो जनवरी की रात पिता शराब के नशे में धुत थे। इसी दौरान उसने रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। उसने पुलिस को घर से हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

पुलिस ने बढ़ाया दबाव तो थाने पहुंचा अंकित
राजवीर की हत्या की घटना को 10 दिन बीत गए थे। इस बीच अंकित गांव में घर पर ही रहा। थाना पुलिस की शक की सुई परिवार के लोगों पर ही घूम रही थी। बार-बार पुलिस गांव जाकर मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही थी। पुलिस के दबाव के चलते ही अंकित ने थाने पहुंचकर पिता राजवीर की हत्या करने का जुर्म कबूल किया। 

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

पूर्व ऑपरेटर को फंसाने की रची थी साजिश
शाहपुर बाणगंगा गांव की पेयजल टंकी पर पहले ब्रजपाल पुत्र हरकरन ऑपरेटर था। मगर, गांव की नवनिर्वाचित प्रधान ने उसे हटाकर अंकित के छोटे भाई अजय को ऑपरेटर रख लिया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था। इस मामले में गांव के दो लोग पूर्व ऑपरेटर ब्रजपाल का साथ दे रहे थे। इसी के चलते राजवीर की मौत के बाद परिजनों ने इन तीनों पर हत्या करने का शक जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed