{"_id":"625720f51cf7472fa02614e3","slug":"up-crime-a-ninth-student-shot-dead-in-baghpat-body-found-lying-in-house-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में मर्डर: 9वीं की छात्रा को मार डाला, घर में पड़ी मिली तरन्नुम की लाश, सभी परिजन थे गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में मर्डर: 9वीं की छात्रा को मार डाला, घर में पड़ी मिली तरन्नुम की लाश, सभी परिजन थे गायब
Thu, 14 Apr 2022 12:53 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:53 AM IST
सार
एक 9वीं की छात्रा को चाकू से गोदकर मार डाला। छात्रा की लाश घर में ही पड़ी मिली। वहीं सभी परिजन घर से फरार हो गए हैं। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बागपत में घटना के बाद जमा हुई भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तिलपनी गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा तरन्नुम (17) की बुधवार शाम को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को वहां से खून में सना हुआ चाकू भी मिला है। छात्रा के परिवार के सदस्य घर से गायब है। पुलिस ऑनर किलिंग सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
तरन्नुम के माता-पिता की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बाद से वह अपनी दादी जरीना के पास रहती थी। उसका भाई भी साथ ही रहता है, बराबर के कमरों में उसके दो चाचा रहते हैं। बुधवार शाम तरन्नुम घर में अकेली थी, उसकी दादी व दोनों चाचा नमाज पढ़ने के लिए गए थे। उसका भाई उस वक्त घर से बाहर था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: घर का इकलौता चिराग था वंश: हाईवे पर दिनदहाड़े मर्डर, हत्या से मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नमाज के बाद दादी घर पहुंची तो उसने छात्रा का शव पड़े देखा। उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को सूचना देने के बाद से परिवार के सभी सदस्य घर से गायब है।
यह भी पढ़ें: कॉलेज में गुंडागर्दी की हदें पार: चीखता रहा बीटेक का छात्र, पर नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, देखें मर्डर की तस्वीरें
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि वहां पूछताछ में पता चला है कि छात्रा की बरसिया गांव के किसी युवक से जान पहचान थी और उससे बातचीत भी करती थी। इसको लेकर घर में विवाद भी कई बार हुआ। इसको देखते हुए ही जांच की जा रही है और छात्रा के परिवार के लोगों के मिलने पर ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। एसपी के अनुसार छात्रा के भाई व चाचा को तलाश किया जा रहा है।