Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four murders in a gang war: Ravi Rathi, who did not surface in Baghpat after being released from jail on bail,

गैंगवार में चार हत्याएं: जेल से जमानत पर आने के बाद बागपत में नहीं दिखा रवि राठी, हत्याकांड से फिर चर्चा में

Sun, 29 Nov 2026 11:48 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 29 Nov 2026 11:48 AM IST
सार

Baghpat News: रोहतक के मिलन ढाबे में तीन दिन पहले चौहरा हत्याकांड हुआ। इसमें विनित, रिंकू, यश और हिमांशु की मौत हो गई। भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर इसे रोहित बजरंग व सोनू डीघल की हत्या का बदला बताया है। बागपत का रवि राठी इस गैंग को चला रहा है। 

विज्ञापन
Four murders in a gang war: Ravi Rathi, who did not surface in Baghpat after being released from jail on bail,
बागपत का रवि राठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के चौहरे हत्याकांड के बाद चर्चा में आए गांगनौली गांव के रवि राठी के बारे में पुलिस हर जानकारी जुटाने में लगी है। यह भी पता चला कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद रवि कभी गांव में दिखाई नहीं दिखा। उसे कई बार हरियाणा पुलिस तलाश करने भी आई और उसके बारे में जानकारी जुटाई, मगर किसी के पास उसको लेकर कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Four murders in a gang war: Ravi Rathi, who did not surface in Baghpat after being released from jail on bail,
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हमलावर - फोटो : अमर उजाला
गांगनौली गांव के एक लाख रुपये के इनामी रहे प्रमोद राठी के भाई रवि की तलाश में जनवरी 2025 में भी हरियाणा के अंबाला की पुलिस आई थी। अंबाला में 24 जनवरी 2025 को बसपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरबिलास सिंह रज्जू माजरा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उसमें रवि का नाम सामने आने के बाद अंबाला पुलिस ने गांगनौली गांव आकर दबिश दी। साथ ही रवि के घर पर कई दिन तक नजर भी रखी। बसपा नेता की हत्या के मुख्य आरोपी वैंकट गर्ग को भी जॉर्जिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Four murders in a gang war: Ravi Rathi, who did not surface in Baghpat after being released from jail on bail,
मिलन ढाबा - फोटो : संवाद
हालांकि बागपत पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है कि बसपा नेता की हत्या में रवि शामिल था या नहीं और अंबाला पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की या नहीं। बसपा नेता की हत्या के बाद भी बागपत पुलिस अलर्ट नहीं हुई और रवि के बारे में जानकारी नहीं जुटाई गई। पुलिस के पास रवि का वर्ष 2015 से पहला आपराधिक रिकॉर्ड है, जबकि जमानत पर बाहर आने के बाद दूसरे राज्यों और जिलों में दर्ज मामलों की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

अब रोहतक के चौहरे हत्याकांड के बाद हरियाणा पुलिस फिर से रवि की तलाश में आई तो बागपत पुलिस को उसकी याद आई। जांच कराने पर पता चला कि पासपोर्ट बनवाने के बाद रवि दुबई घूमने गया और वहां से जॉर्जिया चला गया था। तभी से वहीं रहकर हिमांशु भाऊ गैंग का संचालन कर रहा है। शुक्रवार को गांव में डेरा डाले रही हरियाणा पुलिस ने रवि के कई करीबियों से संपर्क कर जानकारी जुटाने का भी प्रयास किया।
 

ये बोले एसपी
हरियाणा पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। रवि के बारे में सभी जानकारी पुलिस जुटा रही है। वह बागपत से 50 हजार रुपये का इनामी है। उसे पकड़ने का पुलिस प्रयास कर रही है।
-पूर्णेंदु सिंह, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed