फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Baghpat woman attempted suicide after Hurt by molestation by a man

UP: छेड़छाड़ से आहत होकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज होने के बावजूद खुला घूम रहा आरोपी

Tue, 06 Jun 2023 10:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Jun 2023 10:23 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में छेड़छाड़ से पीड़ित महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। बताया गया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान हिंदू संगठन के पदाधिकारी द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।

विज्ञापन
UP: Baghpat woman attempted suicide after Hurt by molestation by a man
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत नगर की काशीराम कॉलोनी में सोमवार की देर रात हिंदू संगठन से जुडी एक महिला ने अपने घर पर सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार के लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने आस्था अस्पताल में महिला को भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल छेड़छाड़ पीड़िता नगर कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली है। महिला के साथ निकाय चुनाव में हिंदू संगठन के पूर्व पदाधिकारी अरविंद भोला ने छेड़छाड़ कर दी थी। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut News Live: नौचंदी में 10 झूले खतरनाक तीन दिन में मांगी रिपोर्ट, घर-घर से लिया जाएगा कूड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता इस मामले में एसपी बागपत से भी मिली और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर सल्फास खाकर सोमवार देर आत्महत्या का प्रयास किया।

परिजनों ने महिला को नगर के आस्था अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में महिला के जहर खाने का मामला सामने आया है घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed