Meerut News Live: जमीन के विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक, मौके पर BJP MLC, घर में घुसे बदमाश, 20 हजार की लूट
{"_id":"647eb896166755020604d524","slug":"meerut-news-live-ten-dangerous-swings-in-nauchandi-ask-for-report-garbage-will-be-taken-from-house-2023-06-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: जमीन के विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक, मौके पर BJP MLC, घर में घुसे बदमाश, 20 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 06 Jun 2023 07:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 06 Jun 2023 07:11 PM IST
खास बातें
मेरठ के नौचंदी मेले में तकरीबन दस झूले ऐसे हैं जिनमें झूलना खतरे से खाली नहीं है। ये बिना मानकों के चल रहे हैं। प्रशासन ने अब इनकी रिपोर्ट मांग ली है। पढ़ें मेरठ और आसपास की ताजा खबरें।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:53 PM, 06-Jun-2023
कालीन बेचने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने की लूट
बिजनौर जिले में मंगलवार को एक लूट की वारदात हो गई। आवाज लगाकर कालीन बेचने के बहाने घर में घुसे दो बदमाश 20 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाशों द्वारा बाइक से फरार होने का वाकया सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पीड़िता की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। हालांकि पुलिस इस मामले को ठगी मान रही है।
मंगलवार को समृद्धि विहार कॉलोनी में रहने वाली सोनम अग्रवाल ने तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया गया कि करीब एक बजे कॉलोनी में बाइक पर सवार होकर आए दो युवक कालीन और कपड़ा बेचने के लिए आवाज लगा रहे थे। कहा कि जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो दोनों युवक घर में घुस आए। जिन्होंने धक्का देकर उसे गिरा दिया और कमरे में घुस गए। जिन्होंने अलमारी में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। वहीं, एक आरोपी ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर महिला पूरी तरह से भयभीत हो गई। आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित परिवार ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे में देखा तो दोनों बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि आवास विकास कॉलोनी के बीच में ही पुलिस चौकी है। ऐसे में पास में ही यह वारदात हो गई, पुलिस उन्हें पकड़ भी नहीं सकी। इस मामले में शहर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि यह लूट का मामला नहीं है बल्कि ठगी है। आरोपियों ने कपड़ा बेचने के बहाने ठगी की है।

06:23 PM, 06-Jun-2023
तेजस्वी सूर्य बोले- नौ साल में प्रत्येक व्यक्ति आय हुई दोगुनी
मेरठ में बेगमपुल स्थित एसजीएम गार्डन में भाजपा के द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कहा कि क्रांतिधरा से भाजपा का जनसंपर्क अभियान शुरू कर रहे है। देश और प्रदेश से माफिया राज खत्म हो गया है। मेरठ से चोर बाजार खत्म कर दिया है। अब देश में निवेश आ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति की आय नौ साल में दोगुना हो गई है। आर्थिक ग्रोथ सात से आठ प्रतिशत हो गई है। कार्यक्रम का संचालन अरविंद गुप्ता मारवाड़ी रहे। कार्यक्रम में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी सरोजनी अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, सुधीर रस्तोगी, सतेंद्र अग्रवाल, संरक्षक अरुण वशिष्ठ, अनिल जैन, कमल दत्त शर्मा, मुकेश सिंघल, निशांक गर्ग, अंकित गुप्ता, रजनीश कौशल, राकेश माहेश्वरी रहे।

06:21 PM, 06-Jun-2023
राज्य कर विभाग आईएसबी ने कोल्ड स्टोरेज पर मारा छापा
राज्य कर विभाग विशेष अनुसंधान शाखा बिजनौर की टीम ने नजीबाबाद के कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर कोल्ड स्टोरेज में रखे जाने वाले गुड़ से संबंधित रिकॉर्ड खंगाला।
राज्य कर विभाग विशेष अनुसंधान शाखा से डीसी शैलेंद्र वाष्णेर्य, एसी राजीव कुमार सिंह, एसी विनय शुक्ला, राज्य कर अधिकारी आशु त्यागी के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को जैन कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारा। टीम ने कोल्ड स्टोरेज पर किराए पर रखे जाने वाले गुड़ से संबंधित रिकॉर्ड खंगाला।
जीएसटी के अंतर्गत 18 जुलाई 2022 से गुड़ जागरी पर 18 प्रतिशत टैक्स देय है। कोल्ड स्टोरेज द्वारा किराए पर रखे जाने वाले गुड़ से लिए जाने वाले किराए पर सरकार को जीएसटी अदा नहीं किया जा रहा था। कोल्ड स्टोरेज मालिक भ्रम के चलते जीएसटी सरकार को अदा नहीं कर रहे थे। राज्य कर विभाग विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने जैन कोल्ड स्टोरेज स्वामी से 18 जुलाई 2022 से किराए पर रखे गए गुड़ से संबंधित रिकॉर्ड खंगाला। टीम ने कोल्ड स्टोरेज स्वामी महिला के पति अनूप जैन को एक सप्ताह के भीतर किराए पर रखे गए गुड़ से संबंधित रिकॉर्ड विभाग को उपलब्ध कराने और किराए के रूप में वसूल की गई। धनराशि पर सरकार को जीएसटी अदा करने के निर्देश दिए।
जीएसटी में शामिल वस्तुओं के किराए पर रखने पर जीएसटी देय
सहायक आयुक्त राज्य कर विशेष अनुसंधान शाखा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिन वस्तुओं पर जीएसटी देय है और उन्हें कोल्ड स्टोरेज में रखकर सर्विस दी जाती है, तो कोल्ड स्टोरेज स्वामी को किराए के रूप में ली गई धनराशि पर नियमानुसार सरकार को जीएसटी देय है। उन्होंने बताया कि हाल ही में किरतपुर के दो कोल्ड स्टोरेज पर भी संबंधित मामले में जांच पड़ताल कर उनसे नियमानुसार जीएसटी जमा कराया गया।

05:53 PM, 06-Jun-2023
जमीन के विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक, मौके पर भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेई निवासी माशा अल्लाह पुत्र इंसाफ अली की दो बीघा जमीन बेचने के बाद मेरठ निवासी अश्वनी पावा के साथ कब्जे को लेकर विवाद हो गया था, जिस पर दोनों पक्षों में जमकर तीखी नोकझोंक हुई। सूचना मिलने के बाद भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज अपने करीब दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।
इसके साथ ही उक्त भूमि पर कब्जा होता देख माशा अल्लाह अपने अन्य परिजनों के साथ वापस लौट गए। वहीं दूसरी ओर एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। इस संबंध में थाना भावनपुर से कार्यवाहक इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में कोई शिकायतकर्ता थाने पर नहीं पहुंचा। शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

05:07 PM, 06-Jun-2023
नहर में कूदी युवती का शव बरामद, रामगंगा डूबे किशोर की तलाश जारी
बिजनौर में चार दिन पहले धामपुर में गांव भज्जावाला के निकट से गुजर रही रामगंगा पोषक नहर में कूदी युवती का मंगलवार को घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर से शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, कालागढ़ में सोमवार को रामगंगा में डूबे किशोर की दूसरे दिन भी तलाश जारी है।
गौरतलब है कि चार दिन पहले फूलबाग कॉलोनी निवासी हरिया सैनी की 21 वर्षीय पुत्री पारूल सैनी ने पोषक नहर में छलांग लगा दी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में युवती की तलाश कर रही थी। लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। वहीं, घटना के चार दिन बाद मंगलवार को पारूल का शव स्योहारा मार्ग स्थित गोरा बादल पुलिस चौकी के निकट नहर से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद युवती के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कोतवाल माधो सिंह विष्ट का कहना है कि नहर में कूदी युवती का शव गोरा बदल चौकी के पास नहर में उत्तर दिशा से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जा रही है। बताया गया कि पारूल सैनी की 24 जून को बिजनौर क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी रिंकू सैनी से शादी होने वाली थी। दो माह पहले पारूल का रिंकू से रिश्ता हुआ था। इस बीच पता नहीं पारूल के दिमाग में क्या चला कि उसने यह कदम उठा लिया।
रामगंगा नदी में डूबे किशोर की तलाश जारी, अभी सुराग नहीं
कालागढ़ में रामगंगा नदी में डूबे किशोर की तलाश मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है। प्रयास करने के बाद भी पता नहीं लग सका।
कालागढ़ में रामगंगा नदी में सोमवार को पांच लोग मौज मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान किशोर शिवांग पानी में डूब गया। सोमवार देर रात तक पुलिस एवं परिवार वालों ने किशोर की नदी में तलाश की। रामगंगा बांध से पानी की निकासी भी दो घंटे के लिए बंद कर दी गई। सारी रात कालागढ़ से हरेवली तक नदी में किशोर की तलाश जारी रही। मंगलवार को पुलिस ने एक बार फिर बांध प्रशासन से बांध से पानी की निकासी बंद कराई। पुलिस एवं गोताखोर नदी में किशोर की तलाश कर रहे हैं। मगर अभी पता नहीं लग सका है। बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशों पर बांध से दो घंटे के लिए पानी की निकासी रोक दी गई है। इस दौरान विद्युत उत्पादन भी बंद रहेगा। उधर, किशोर के दूसरे दिन भी न मिलने पर परिवार में कोहराम मचा है।

01:56 PM, 06-Jun-2023
कंकरखेड़ा में पथराव व बवाल में पुलिस ने 36 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें से पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। वही 20 लोगों के अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है जिसमें से पुलिस ने 5 आरोपियों को जेल भेज दिया। वही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:34 PM, 06-Jun-2023
मेरठ के कलाकारों ने गुफी पेंटल को दी अंतिम विदाई
बीआर चोपड़ा के चर्चित धारावाहिक महाभारत में मामा शकुनि के किरदार से पहचान बनाने वाले गुफी पेंटल का सोमवार को निधन हो गया है। गुफी पेंटल का मेरठ से सीधा रिश्ता नहीं था, लेकिन उनके छोटे भाई कवल जीत सिंह पेंटल मेरठ स्थित आईआईएफटी में तीन साल तक एचओडी रहे। मेरठ के कलाकार गिरीश थापर सहित कई कलाकारों के गुफी पेंटल के अच्छे संबंध रहे। गिरीश और युवा कलाकार मुंबई में उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
परतापुर आईआईएफटी के डायरेक्टर रहे संदीप रायजादा ने बताया कि गुफी पेंटल के छोटे भाई कवल जीत सिंह ने महाभारत में शिखंडी का किरदार निभाया था। कवल जीत सिंह के माध्यम से कई बार उनकी फोन पर गुफी पेंटल से बात हुई। तब उन्होंने उन्हें मेरठ स्थित कॉलेज में आने के लिए आमंत्रित किया था। कवल जीत सिंह ने भी ‘सत्ते पर सत्ता’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वह अभी तक 225 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। मेरठ आईआईएफटी में उन्होंने 2007 में एचओडी के रूप में पदभार संभाला।
फिल्म अभिनेता और टीवी कलाकार कंकरखेड़ा निवासी गिरीश थापर ने बताया कि उनकी कई बार गुफी पेंटल से मुलाकात हुई। हालांकि उन्होंने उनके साथ किसी फिल्म या धारावाहिक में काम नहीं किया। गुफी पेंटल स्वभाव से खुशमिजाज थे। उन्होंने बताया कि उनके भाई कवल जीत सिंह और उनके बेटे हेरी से बहुत अच्छे संबंध रहे। उन्होंने बताया कि सोमवार को अंधेरी में उनकी अंतिम यात्रा में भी वह शामिल हुए।

12:33 PM, 06-Jun-2023
वीडियो वायरल पर उप मुख्यमंत्री ने किया जवाब-तलब
एलएलआर मेडिकल कॉलेज में फर्श पर लेटे हुए मरीज का वीडियो वायरल होने के मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जवाब तलब किया है। पूछा है कि किन कारणों से मरीज को बेड नहीं मिला। पूरे मामले में जांच कर सप्ताहभर में रिपोर्ट देने का निर्देश दिए हैं।
शनिवार को पर्चा काउंटर के पास एक मरीज फर्श पर पड़ा हुआ मिला था, वीडियो वायरल होने पर उप मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि यह मरीज सर्जरी विभाग में भर्ती था, वह सर्जरी विभाग से जांच कराने के लिए अपने तीमारदार के साथ आया।
तीमारदार पर्चा बनवाने चला गया और मरीज फर्श पर गिर गया। लोग उसे उठाने के बजाय उसका वीडियो बनाने लगे। अभी तक यह जानकारी मिली है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है, जिसे लखनऊ भेजा जाएगा।

10:03 AM, 06-Jun-2023
घर-घर से लिया जाएगा कूड़ा वसूला जाएगा 50 रुपये शुल्क
हर गांव में घर-घर से कूड़ा लिया जाएगा। इसकी एवज में प्रत्येक घर से 50 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। यह कार्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से शुरू कराया जाएगा। वसूले गए शुल्क का 60 प्रतिशत स्वयं सहायता समूह को दिया जाएगा और 40 प्रतिशत ग्राम पंचायत की आय में शामिल होगा।जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में 356 हैंडपंप रेट्रोफिटिंग कराए गए हैं।
09:56 AM, 06-Jun-2023
Meerut News Live: जमीन के विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक, मौके पर BJP MLC, घर में घुसे बदमाश, 20 हजार की लूट
मेरठ के नौचंदी मेले में 10 झूले बिना मानकों के चल रहे हैं। इनको खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। इन झूलों की वजह से दो बार हादसा होते-होते भी बचा। अब एडीएम सिटी दिवाकर सिंह ने पीडब्ल्यूडी, मनोरंजन विभाग, फायरब्रिगेड व इलेक्ट्रीशियन विभाग से झूलों पर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। पत्र भेजकर हादसा होने की स्थिति में संबंधित विभागों की जिम्मेदारी भी तय की है।15 मई 2023 से शुरू हुए नौचंदी मेेले में भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन मेले में लगे झूलों के मानक नगर निगम डीएम दीपक मीणा के निर्देश के बाद भी पूरा नहीं करा सका। मेले में 16 में से 10 झूले खतरनाक हैं। रविवार रात एक झूले की ट्राॅली का बोल्ट टूट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। पहले भी एक झूले से युवक को चोट आ चुकी है।
एडीएम प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी, मनोरंजन विभाग, फायरब्रिगेड व इलेक्ट्रीशियन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर मौके पर जाकर मानकों को पूरा कराने के लिए कहा है। झूले पर होने वाले किसी भी हादसे के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।