फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Assault, stone-pelting, and firing follow harassment of a young woman in Baghpat; police also attacked

यूपी: बागपत में युवती से बदतमीजी पर मारपीट-पथराव व फायरिंग, पुलिस पर भी हमला; 38 पर रिपोर्ट व नौ गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 07:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 04 Sep 2026 07:30 PM IST
सार

Baghpat News: बागपत के ककौर कलां गांव में बृहस्पतिवार देर रात आसिफ और अब्बास पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ओर से 13 लोग घायल हो गए। एसआई ने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
UP: Assault, stone-pelting, and firing follow harassment of a young woman in Baghpat; police also attacked
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरौली स्थित ककौर कलां गांव में बृहस्पतिवार रात अब्बास और आसिफ पक्ष के बीच पथराव व फायरिंग की घटना में एसआई सुनील कुमार ने 13 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें एसआई ने दोनों पक्षों पर मामला शांत कराने गए पुलिसकर्मियों पर भी पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों के नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ककौर कलां गांव में बृहस्पतिवार को अब्बास और आसिफ पक्ष में झगड़ा हो गया था। दिन में लोगों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन देर रात दोनों पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए। उनमें धारदार हथियार चले और पथराव करने के साथ ही फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के अब्बास, आजाद, दाऊद, कौशर, जावेद, सूफियान को गोली के छर्रे लगे और सैयूब, इश्त्यार धारदार हथियार के हमले से घायल हो गए थे। वहीं दूसरे पक्ष के आसमोहम्मद की आंख में गोली के छर्रे लगे, जबकि धारदार हथियार लगने से साजिद, आसिफ, समीर और जुनैद घायल हो गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में छपरौली थाने के एसआई सुनील ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़े की सूचना पर उन्होंने वहां पहुंचकर उनको शांत करने का प्रयास किया, लेकिन तभी पुलिसकर्मियों पर भी पथराव और फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने गलियों में भागकर जान बचाई। एसआई के अनुसार गोलियों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों में दुबक गए। कई घायलों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन

दोनों पक्षों के अब्बास, आजाद, दाऊद, कौशर, जावेद उर्फ मोना, सैयूब, इश्तयार, साजिद, आसिफ, जुनैद, गुलफाम, गुलजार, समीर और 25 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने समेत अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने घटना की वीडियो देखकर कई अन्य आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने नामजद कौशर, इश्तयार, साजिद, समीर, जावेद उर्फ मोना और पहचान होने पर रोजुद्दीन, आमिर, नईम, अनीस को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
 

इसलिए हुआ था झगड़ा
आसिफ पक्ष का कहना था कि अब्बास पक्ष के लोगों ने अभद्रता की और इसका विरोध करने पर उनके परिवार पर हमला कर दिया गया। वहीं अब्बास पक्ष के लोगों का आरोप था कि उनके परिवार के लोग घर में बैठकर टीवी देख रहे थे, तभी आसिफ पक्ष के लोग जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और हमला करते हुए फायरिंग कर दी। एक पक्ष ने बताया कि उनके परिवार की युवती से अभद्रता करने पर मामला शुरू हुआ था।
 

आरोपियों के घरों पर पुलिस का पहरा
अब्बास और आसिफ पक्ष में हुए झगड़े के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। इसको लेकर रातभर झगड़े में शामिल युवकों की तलाश में पुलिस ने नलकूपों पर और रिश्तेदारी में दबिश दी। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए आरोपियों के घरों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
 

ये बोलीं सीओ
ककौर कलां गांव में हुए झगड़े में प्राथमिकी दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कई अन्य आरोपियों की पहचान भी की गई है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
-अंशु जैन, सीओ बड़ौत

ये भी देखें...
मेरठ: मंदिर में प्रेम विवाह पर हंगामा, परिजनों ने पंडित को खींचा, हवन कुंड में लगी लात, तीन फेरे ही हो सके
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed